मुंबई में मनीषा रानी ने खरीदा अपना पहला घर, इंस्टाग्राम पर जताई खुशी

मुंबई में मनीषा रानी ने खरीदा अपना पहला घर, इंस्टाग्राम पर जताई खुशी
मुंबई में मनीषा रानी ने खरीदा अपना पहला घर, इंस्टाग्राम पर जताई खुशी

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ से लोकप्रिय हुईं मनीषा रानी अपने चुलबुले अंदाज और सोशल मीडिया एक्टिविटी के कारण लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। अब उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। लंबे संघर्ष के बाद मनीषा ने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए दी।

मुंबई में मिला सपनों का घर

मनीषा रानी ने नवरात्रि के पहले दिन अपने नए घर की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,
“नवरात्रि का पहला दिन और आप सबके प्यार की वजह से, मेरी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर। यह सब आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। बहुत-बहुत धन्यवाद। हर चीज़ के लिए खुद को धन्य मानती हूं।”

गोरेगांव में खरीदा आलीशान घर

बताया जा रहा है कि मनीषा रानी ने यह घर मुंबई के गोरेगांव इलाके में खरीदा है, जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके इस घर में एक बड़ी बालकनी और कई कमरे हैं, जो इसे एक आलीशान निवास बनाते हैं।

टीवी से रियलिटी शोज़ तक का सफर

मनीषा रानी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अपनी उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीता और इसके बाद ‘झलक दिखला जा सीजन 11’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की। इस शो में उन्होंने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से जीत हासिल की और 30 लाख रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।

‘हिप हॉप इंडिया सीजन 2’ में भी दिखा मनीषा का जलवा

इन दिनों मनीषा डांस रियलिटी शो ‘हिप हॉप इंडिया सीजन 2’ में नज़र आ रही हैं, जिसमें अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज के रूप में शामिल हैं। मनीषा अपनी परफॉर्मेंस और व्यक्तित्व से इस शो में भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।

जल्द आएंगी नए शो ‘हाले दिल’ में नजर

मनीषा रानी जल्द ही रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियता ड्रामा के आगामी शो ‘हाले दिल’ में नज़र आएंगी। इस शो में वह इंदु नामक किरदार निभाएंगी। फैंस को मनीषा के इस नए किरदार और प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है।

वक्फ संशोधन विधेयक: अमित शाह और अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस, AIMPLB ने भी किया विरोध