
शनि देव, जिन्हें कर्म का दंडाधिकारी माना जाता है, इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और फिलहाल अस्त अवस्था में हैं। हालांकि, अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में शनि का उदय होने जा रहा है। शनि के उदित होते ही कई लोगों की समस्याओं में कमी आएगी, क्योंकि ज्योतिष में अस्त ग्रहों को अशुभ माना जाता है और उनके उदय से सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।
इस बार शनि का मीन राशि में प्रवेश लगभग 30 साल बाद हुआ है और उनका उदय चार राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों को करियर, धन और भाग्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। शनि के उदय से इन जातकों की किस्मत खुल सकती है। नौकरी में प्रमोशन, नई नौकरी का प्रस्ताव या व्यापार में बड़ी डील मिलने के योग हैं। घर में शुभ आयोजन हो सकता है और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी यह समय कई अवसर लेकर आएगा। करियर में प्रगति होगी, नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपकी मेहनत की सराहना होगी। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कर्क राशि
शनि की ढैय्या समाप्त होने के बाद अब कर्क राशि के जातकों को राहत मिलती नजर आ रही है। शनि का उदय आपके जीवन में नई ऊर्जा लाएगा। कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन उनका समाधान भी मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किस्मत आपका साथ देगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के द्वार खुलेंगे।
हल्दीराम ने दो नए निवेशकों को बेची हिस्सेदारी, वैश्विक विस्तार की योजना को मिलेगी गति