महिला दिवस पर खास संदेश: नारी शक्ति को करें नमन

Shutterstock 1922067362 new 1741

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और समाज में उनकी अहम भूमिका को सराहा जा सके। यह दिन नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है, जब दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर आप भी अपनी ज़िंदगी की खास महिलाओं को शुभकामनाएं भेजकर उनका हौसला बढ़ा सकते हैं। यहां पढ़ें महिला दिवस पर कुछ खास संदेश—

बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET/CTET) में कटऑफ अंक घटाए गए, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 नारी शक्ति को समर्पित महिला दिवस संदेश

1.
नारी के बिना अधूरी ये दुनिया सारी,
दुःखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी।
हैप्पी वुमेंस डे!

2.
हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
पर एक स्त्री ही काफी है,
अपने प्रेम से घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.
मां खुद नहीं सोई हमें सुलाया,
हर कहानी और किस्सों से हमें हंसाया,
हर मुश्किल और परेशानी को गले लगाया,
हमें दुनिया में जीना सिखाया।
हैप्पी वुमेंस डे!

4.
मां, बहन, पत्नी, बेटी, प्रेमिका,
हर रिश्ता खूबसूरती से निभाती हो।
हे नारी, तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो!
महिला दिवस की शुभकामनाएं!

5.
हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
बिना रुके करती है वो हर काम।
सिर्फ एक दिन क्यों करें समर्पण,
नारी को करो नमन हर दिन!
हैप्पी वुमेंस डे!

6.
मेरी धड़कन तुझसे है,
मेरे सांसों की तड़पन तुझसे है,
मुझे खुद नहीं पता,
मेरा मुझमें क्या है, मेरी हर चीज तुझसे है।
महिला दिवस की बधाई!

7.
रौशन हो जाता है हर रास्ता,
वो देखो, एक औरत आ रही है!
हैप्पी वुमेंस डे!

8.
सबका ध्यान रखती हो,
सबका दर्द बांटती हो,
ईंटों के मकान को घर बनाती हो,
मैंने तुमसे मजबूत कोई नहीं देखा!
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

9.
नारी तुम हो दुर्गा, तुम हो सरस्वती,
दूसरों को जो राह दिखाए, तुममें है वो शक्ति।
हर दिन, हर पल आगे बढ़ती हो,
कठिनाइयों से कभी पीछे नहीं हटती हो।
महिला दिवस मुबारक हो!

10.
क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर है?
आज भी नारी के हाथों में घर और दुनिया की डोर है।
हैप्पी वुमेंस डे!