दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं और बारिश से मिली गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं और बारिश से मिली गर्मी से राहत
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं और बारिश से मिली गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीते दिन से भीषण गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम तेज हवाओं और हल्की बारिश के बाद आज फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम संबंधी विभिन्न एप्स के अनुसार, आज शाम से रात तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की अच्छी संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली बारिश आज, एनसीआर मौसम अपडेट, दिल्ली तापमान, मौसम पूर्वानुमान, दिल्ली में गर्मी से राहत

आज शाम से फिर बरसात के आसार

मौसम विभाग और वेदर ऐप्स के अनुसार, शाम 5:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक बारिश की संभावना सबसे अधिक है।

  • 5:30 बजे बारिश की संभावना लगभग 70%
  • 6:30 बजे संभावना घटकर 52%
  • 7:30 बजे संभावना 40%
  • 8:30 बजे फिर बढ़कर 66% तक पहुंचने की संभावना
  • इसके अलावा 9:30 बजे भी बारिश की 50% से अधिक संभावना बनी हुई है

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

आज दिनभर गर्मी कम महसूस की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

  • शनिवार (12 अप्रैल): 35 डिग्री
  • रविवार: 36 डिग्री
  • सोमवार: 37 डिग्री
  • मंगलवार: 39 डिग्री
  • बुधवार: 40 डिग्री

शनिवार को भी हो सकती है हल्की बारिश

शनिवार 12 अप्रैल को भी बारिश की हल्की संभावना जताई गई है।