बैंकॉक में 7.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप से म्यांमार में घर भी हिल गए हैं। भूकंप के तेज झटकों के कारण बैंकॉक और म्यांमार के शहरों में बड़ी इमारतें नावों की तरह हिलने लगीं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई। यह भूकंप बहुत शक्तिशाली माना जा रहा है। भूकंप के कारण थाईलैंड और म्यांमार में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।
‘घर नावों की तरह हिल रहे थे’
म्यांमार समेत दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र माइटकीना शहर से 16 किमी उत्तर-पश्चिम में दर्ज किया गया। म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.7 थी। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके झटके बैंकॉक से लेकर दिल्ली तक महसूस किये गये। भूकंप के झटके पड़ोसी देशों बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाईलैंड तथा भारत में भी महसूस किये गये। घरों में खिड़कियां, पंखे से लेकर ट्यूबलाइट तक सब कुछ हिलने लगा। म्यांमार में कई जगहों पर बहुमंजिला इमारतों के ढहने, पुलों के ढहने और लोगों के मलबे में दबे होने की खबरें हैं। इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर थाईलैंड में देखा जा रहा है। कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें बड़ी इमारतें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। बैंकॉक में एक बहुमंजिला इमारत के ढह जाने से 43 लोगों के मलबे में दबे होने की भी खबर है।
बहुमंजिला इमारतें ढह गईं
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बैंकॉक में भूकंप के दौरान एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत ढह गई। बैंकॉक में एक टावर गिरने से कम से कम 43 लोग लापता हैं। इसके झटके भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में महसूस किये गये। मध्य म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद थाई प्रधानमंत्री ने आपातकालीन बैठक बुलाई। थाई प्रधानमंत्री पटोंगटार्न शिनवात्रा ने शक्तिशाली भूकंप के बाद आपातकालीन बैठक बुलाई। भूकंप के बाद उन्होंने दक्षिणी द्वीप फुकेत की अपनी आधिकारिक यात्रा स्थगित कर दी है। म्यांमार में आज 7.7 और 6.4 तीव्रता के लगातार दो शक्तिशाली भूकंप महसूस किए गए। इस शक्तिशाली भूकंप का प्रभाव थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी महसूस किया गया। ऐसी खबरें हैं कि म्यांमार के मांडले में प्रसिद्ध अवा ब्रिज भीषण भूकंप के कारण इरावदी नदी में गिर गया है। इस भूकंप से बैंकॉक में काफी तबाही हुई।
स्थानीय लोगों में भय का माहौल
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.7 थी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहुत शक्तिशाली भूकंप था, जिससे भारी क्षति हो सकती थी। म्यांमार में भी भूकंप की खबरें हैं। भूकंप के तेज झटकों के कारण बैंकॉक और म्यांमार के शहरों में बड़ी इमारतें नावों की तरह हिलने लगीं। इस भूकंप के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।