
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है। इसे मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और उसकी नियमित पूजा की जाती है, वहां मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। यदि फिर भी आर्थिक तंगी महसूस हो रही हो, तो तुलसी के पास कुछ विशेष वस्तुएं रखने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।
1. शालिग्राम भगवान रखें तुलसी के पास
तुलसी के पास शालिग्राम भगवान स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है। शालिग्राम भगवान विष्णु का प्रतीक होते हैं और तुलसी जी को अत्यंत प्रिय हैं। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन भी किया जाता है। शालिग्राम के साथ तुलसी का संगम घर में लक्ष्मीजी का स्थायी वास सुनिश्चित करता है।
2. मनी प्लांट भी रखें पास में
तुलसी के पास मनी प्लांट रखने से घर में धन की आवक बढ़ती है। दोनों पौधे मिलकर सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करते हैं। यह उपाय घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने वाला माना जाता है।
3. तुलसी में जल अर्पण और दीपक जलाएं
प्रत्येक दिन प्रातःकाल तुलसी में जल अर्पित करें और संध्या के समय घी का दीपक जलाएं। यह परंपरा घर में सकारात्मकता बनाए रखने के साथ-साथ लक्ष्मी कृपा का स्रोत बनती है। तुलसी के पास जल और दीपक से वातावरण भी पवित्र होता है।
4. पीला धागा बांधें तुलसी के पौधे पर
तुलसी के पौधे पर पीला धागा बांधना एक शुभ संकेत माना गया है। यह उपाय मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों को प्रसन्न करता है। पीला रंग समृद्धि और शुभता का प्रतीक है।
5. तुलसी को अर्पित करें हल्दी मिला जल
तुलसी के पौधे में हल्दी मिला जल चढ़ाना भगवान विष्णु की विशेष कृपा दिलाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और आर्थिक प्रगति बनी रहती है। जहां यह उपाय किया जाता है, वहां रहने वाले लोग सुखी, संतुलित और सफल जीवन जीते हैं।
उत्तर प्रदेश में 2026 से लागू होगा ‘एक तिथि, एक त्योहार’ पंचांग, खत्म होंगी तारीखों की उलझन