
भारत में अधिकांश लोग अपनी दिनचर्या की शुरुआत चाय के साथ करते हैं, और नाश्ते में चाय के साथ ब्रेड खाने की आदत भी आम है। हालांकि, चाय और ब्रेड का यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सुबह चाय के साथ ब्रेड खाने से कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस आदत के क्या नुकसान हो सकते हैं।
ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि
डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह के नाश्ते में चाय और ब्रेड का सेवन खतरनाक हो सकता है। चाय और ब्रेड का संयोजन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। ब्रेड और चाय दोनों में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को समस्याएं हो सकती हैं।
आंतों में छाले और एसिडिटी
सुबह खाली पेट चाय और ब्रेड का सेवन आंतों में छालों का कारण बन सकता है। चाय में मौजूद कैफीन और ब्रेड में पाए जाने वाले रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स पेट में एसिडिटी की समस्या को बढ़ाते हैं। यह लगातार सेवन करने से आंतों में जलन, गैस, अपच, पाचन संबंधी समस्याएं और कब्ज जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो चाय और ब्रेड का यह संयोजन आपके लिए खतरनाक हो सकता है। खाली पेट चाय और ब्रेड खाने से रक्तचाप में वृद्धि हो सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल से बाहर हो सकता है। इससे आपका बीपी बढ़ सकता है, जो कि हृदय और अन्य अंगों के लिए हानिकारक हो सकता है।
वजन बढ़ने का खतरा
ब्रेड मुख्य रूप से मैदा से बनी होती है, जिसमें उच्च मात्रा में कैलोरी और रिफाइंड शर्करा होती है। इसके अलावा, ब्रेड में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं और वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ब्रेड का अधिक सेवन से बचना चाहिए।
हार्ट संबंधी समस्याएं
चाय और ब्रेड का नियमित सेवन हार्ट से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। ब्रेड में पाए जाने वाले ट्रांस फैट्स और चाय में मौजूद कैफीन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं, जो दिल की बीमारी का कारण बन सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
क्या डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं गन्ने का रस, जानें ब्लड शुगर पर क्या होगा इसका असर!