
गर्मियों के मौसम में लहसुन का सेवन करने से मना किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि लहसुन में कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं? पाचन तंत्र से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक, लहसुन के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं लहसुन के फायदे।
लहसुन के पोषक तत्व
लहसुन में मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा, लहसुन में एलिसिन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है।
यूरिक एसिड के लिए लाभकारी
यूरिक एसिड की समस्या से राहत पाने के लिए लहसुन का सेवन मददगार हो सकता है। यह शरीर में प्यूरीन का स्तर कम करने में मदद करता है, जिससे यूरिक एसिड कम हो सकता है। यूरिक एसिड के मरीज रोजाना 2 लहसुन की कलियां खा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से नसों में कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है और ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है।
लहसुन का सेवन कैसे करें
2 लहसुन की कलियों को पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इन्हें खाएं। यदि आपको लहसुन से एलर्जी हो तो इसका सेवन न करें।