गर्मियों में बढ़ता एड़ी का दर्द: कारण, लक्षण और राहत के घरेलू उपाय

गर्मियों में बढ़ता एड़ी का दर्द: कारण, लक्षण और राहत के घरेलू उपाय
गर्मियों में बढ़ता एड़ी का दर्द: कारण, लक्षण और राहत के घरेलू उपाय

गर्मियों का मौसम वैसे तो कई चीजों के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इस मौसम में कई लोगों को एड़ी के दर्द की समस्या भी सताने लगती है। खासकर महिलाएं इस परेशानी से ज्यादा जूझती हैं। दर्द कभी-कभी इतना तीव्र हो जाता है कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार यह समस्या अनदेखे कारणों से होती है, जिन्हें समय रहते समझना और समाधान ढूंढना जरूरी होता है।

महिलाओं में एड़ी के दर्द की शिकायत क्यों ज्यादा होती है?

महिलाओं में एड़ी का दर्द पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है शरीर का वजन, गलत फुटवियर, एक्टिव लाइफस्टाइल की कमी, और हार्मोनल बदलाव। खासकर वे महिलाएं जो दिनभर खड़ी रहकर काम करती हैं, या जिनका वजन सामान्य से अधिक है, उन्हें यह समस्या अधिक परेशान करती है।

हालांकि पुरुष भी इस परेशानी से अछूते नहीं हैं, लेकिन महिलाओं में यह समस्या अधिक गंभीर रूप ले सकती है क्योंकि वे अकसर हाई हील्स या सपाट चप्पलें पहनती हैं, जो कि पैर के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं।

एड़ी में दर्द के प्रमुख कारण

  1. अनहेल्दी जीवनशैली
    जो लोग दिनभर बैठे रहते हैं, कम चलते-फिरते हैं और बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते, उनके पैरों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इससे एड़ी पर दबाव बढ़ता है और दर्द होने लगता है।
  2. गलत चप्पल या जूते पहनना
    फुटवियर का सीधा संबंध आपके पैर के स्वास्थ्य से होता है। अगर आप लंबे समय तक गलत साइज की चप्पल या जूते पहनते हैं, या नई चप्पलें पहनने के बाद दर्द शुरू हो जाता है, तो यह एड़ी के दर्द की वजह हो सकती है।
  3. बर्साइटिस (Bursitis)
    यह एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें बर्सा, जो कि शरीर के जोड़ और हड्डियों के बीच कुशनिंग का काम करता है, उसमें सूजन आ जाती है। इससे एड़ी में सूजन, लाली और तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द अक्सर तब होता है जब आप पैर पर वजन डालते हैं।

एड़ी के दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय

  1. गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर पैर डुबोना
    गर्मियों में थकान और सूजन से राहत पाने का यह सबसे आसान तरीका है। एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें 2 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। उसमें अपने पैरों को 10-15 मिनट के लिए डुबोकर रखें। यह मांसपेशियों को आराम देता है और सूजन को कम करता है।
  2. बर्फ से सेकाई करना
    दर्द वाली जगह पर बर्फ की थैली से हल्की सिकाई करें। इससे सूजन और दर्द दोनों में आराम मिलेगा। ध्यान रखें कि बर्फ सीधे त्वचा पर न लगाएं, बल्कि कपड़े में लपेट कर इस्तेमाल करें।
  3. हरी घास पर वॉक करना
    सुबह-सुबह नंगे पांव हरी घास पर चलना न सिर्फ आंखों के लिए बल्कि एड़ी के दर्द में भी राहत देने वाला है। यह एक नेचुरल थैरेपी की तरह काम करता है और नसों को शांत करता है।
  4. बॉल से मसाज करना
    एक छोटी गेंद लें (जैसे टेनिस बॉल) और उसे पैरों के नीचे रखकर आगे-पीछे घुमाएं। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और एड़ी पर पड़े तनाव को कम करता है।

डॉक्टर से कब संपर्क करें?

  • अगर दर्द लगातार बना हुआ है और घरेलू उपायों से भी आराम नहीं मिल रहा।
  • यदि एड़ी पर सूजन, रेडनेस या गर्माहट महसूस हो रही है।
  • चलने या खड़े होने में परेशानी हो रही है।

इन लक्षणों को हल्के में न लें और जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श लें।

अमेरिका में रह रहे भारतीय छात्रों के लिए अलर्ट, अगर की ये एक गलती तो होंगे निर्वासित!