
गर्मियों में अक्सर हमारी सेहत पर मौसम का असर साफ दिखाई देता है। लू, डिहाइड्रेशन, पेट की समस्या और थकावट जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि हम अपने खानपान में ऐसे बदलाव करें जो न सिर्फ शरीर को ठंडक दें, बल्कि सेहत को बेहतर भी बनाएं।
गेंहू की जगह गर्मियों में जौ (बार्ले) के आटे की रोटी खाना एक बेहतरीन विकल्प है। आयुर्वेद में भी जौ को गर्मी के मौसम के लिए उपयुक्त अनाज माना गया है। आइए जानते हैं जौ की रोटी खाने के कुछ खास फायदे।
1. वजन घटाने में मददगार
यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो जौ की रोटी आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होनी चाहिए।
-
जौ में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है।
-
यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
-
आप जौ का आटा रोटी के रूप में या जौ का दलिया बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
2. पेट को रखे ठंडा
गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए जौ का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
-
जौ की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह पेट की गर्मी को शांत करता है।
-
इससे गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
-
रोज़ाना डाइट में जौ की रोटी शामिल करने से शरीर को ठंडक महसूस होती है।
3. पाचन को बनाए बेहतर
जौ में मौजूद फाइबर, खासकर इनसोल्यूबल फाइबर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
-
यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
-
पाचन ठीक रहने से शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करता है।
-
गर्मियों में डाइजेशन खराब होना आम है, ऐसे में जौ की रोटी इस परेशानी से राहत दिला सकती है।
4. कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक
जौ में पाया जाने वाला बीटा-ग्लूकन नामक तत्व शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है।
-
यह बाइल एसिड को बांधकर शरीर से बाहर निकाल देता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है।
-
दिल की सेहत के लिए भी जौ फायदेमंद माना जाता है।
- घायल त्वचा की कोशिकाएं भी भेजती हैं इलेक्ट्रिक सिग्नल, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा