इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 961 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 961 न्यायिक अधिकारियों का तबादला
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 961 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश में न्यायिक प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 961 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 361 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, 300 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और 300 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रैंक के अधिकारी शामिल हैं। यह तबादले हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के निर्देश पर किए गए हैं।

तबादलों की सूची में राज्य के लगभग सभी जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले 30 मार्च को 582 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस बार की तबादला सूची को 8 अप्रैल की शाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती द्वारा अधिसूचित किया गया।

पिछली तबादला सूची में 582 अधिकारी शामिल थे

30 मार्च को की गई तबादला सूची में कुल 582 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। इसमें शामिल थे:

  • 236 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश
  • 207 सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी)
  • 139 सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी)

इस तबादले का आदेश संयुक्त रजिस्ट्रार सतीश कुमार पुष्कर ने जारी किया था।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस तबादले में कानपुर से सबसे अधिक 13 न्यायाधीशों का स्थानांतरण हुआ था। इसके अलावा अलीगढ़ से 11 और बरेली से 5 न्यायिक अधिकारियों का भी तबादला किया गया था।

High Court News: संतान को चाहिए या नहीं संपत्ति, मां-बाप की देखभाल करना है फर्ज – हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला