
ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ माना गया है। जब यह नक्षत्र रविवार या गुरुवार को आता है, तो इसका प्रभाव और भी अधिक शुभ होता है। इस बार रामनवमी के पावन अवसर पर रवि पुष्य योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में मंगल के साथ गोचर कर रहा है, जिससे एक दुर्लभ धन योग बन रहा है। इस विशेष संयोग का लाभ पांच राशियों को मिलेगा। इन पर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद और मां लक्ष्मी की कृपा दोनों बनी रहेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये पांच भाग्यशाली राशियां:
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन पद, प्रतिष्ठा और धन लाभ लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की का अवसर मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ भी संभव है। शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज भगवान राम की पूजा करें और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए रामनवमी विशेष रूप से शुभ है। चंद्रमा और मंगल की युति इस राशि में हो रही है, जिससे अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज का दिन सम्मान, प्रशंसा और धन लाभ दिला सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी के अवसर मिल सकते हैं। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का रवि पुष्य योग अत्यंत लाभकारी है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा और आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और समाधान लेकर आया है। यात्रा करने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह की बात बन सकती है। प्रभु श्रीराम की कृपा से तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।