सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने हलचल मचा दी है। उन्होंने आईपीएल 2025 के 27वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा। अभिषेक ने महज 40 गेंदों में शतक पूरा कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
इस पारी के दौरान उन्होंने छक्कों और चौकों की बौछार कर दी। ट्रैविस हेड ने भी अभिषेक का खूब समर्थन किया। लेकिन वह 66 रन बनाकर आउट हो गए।
अभिषेक पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने आए थे। इस दौरान उन्होंने 55 गेंदों पर 141 रन बनाए। इस पारी के दौरान अभिषेक ने 14 चौके और 10 छक्के लगाए। इस पारी के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। अभिषेक आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक ने सिर्फ 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
आईपीएल में सबसे तेज शतक
30 गेंद – क्रिस गेल (आरसीबी), 2013
37 गेंद – यूसुफ पठान (आरआर), 2010
38 गेंदें – डेविड मिलर (पंजाब), 2013
39 गेंद – ट्रैविस हेड (हैदराबाद) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
39 गेंदें – प्रियांश आर्य (पंजाब) बनाम सीएसके, मुल्लापुर, 2025
40 गेंद – अभिषेक शर्मा (हैदराबाद) बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025
अभिषेक शर्मा ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
- इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले भी अभिषेक ने 2024 में मुंबई के खिलाफ महज 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर एसआरएच के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था।
- अभिषेक आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने यह कारनामा 4 बार किया है। उनके बाद जैक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा का स्थान है, जिन्होंने यह उपलब्धि तीन-तीन बार हासिल की है।
- अभिषेक अब आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अपना शतक सिर्फ 40 गेंदों में पूरा किया। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक बनाया था।
- इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 141 रन बनाकर SRH के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया।
- अभिषेक शर्मा टी-20 में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
- अभिषेक शर्मा ने इस आईपीएल का सबसे बड़ा छक्का भी लगाया है। उन्होंने 106 मीटर लम्बा छक्का मारा।
- अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाए। वह आईपीएल में एसआरएच के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। उन्होंने 141 रन बनाए।