दहेज उत्पीड़न के मामले में कोडरमा कारा में बंद युवक की मौत

कोडरमा :  दहेज उत्पीड़न के मामले में कोडरमा मंडल कारा में बंद एक युवक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक विवेक कुमार यादव (28) हजारीबाग जिले के चलकुसा प्रखंड अंतर्गत मसानी गांव का रहने वाला था।

बताया जाता है कि युवक की पत्नी काजल देवी ने 2020 में न्यायालय में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गत 17 मार्च 2023 से वह कोडरमा जेल में बंद था। जेल अधिकारियों के अनुसार उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने की संभावना जताई है।

Check Also

मुख्य सचिव से मिले बंधु तिर्की, कई मुद्दों पर की बात

रांची, 6 जून (हि.स.)। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के …