मालदा : धान कूटने वाली थ्रेसर मशीन में दबकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम मनोज साहा (27) है। वह गाजोल के अराजी जलसा गांव का निवासी था।
मृतक के परिजनों के अनुसार, सोमवार रात खेत में धान की कटाई का काम चल रहा था। मनोज धान कूटने वाली मशीन के पास बैठा था। इसी दौरान अचानक मशीन चल गई। जिसमें दबने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गाजोल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रत चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। गाजोल थाने की पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।