यमुनानगर: नौ वर्षों में सरकार ने किया अभूतपूर्व विकास:धनखड़

 

यमुनानगर : अगले साल होने वाले आम चुनावों की तैयारियों को लेकर हरियाणा की राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। जिसको लेकर भाजपा की बैठकों का भी दौर फिर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को जगाधरी के अग्रसेन कालेज में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हरियाणा भाजपा कार्यसमिति की संगठनात्मक मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

दो चरणों में शाम तक होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव, प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश के सभी सांसद, मंत्री, विधायक व कार्यसमिति के सदस्य भी शामिल रहें।

प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नौवीं सालगिरह को भव्य तरीके से मनाने के लिए पूरे जोश के साथ जुट गई है। पार्टी की और से पूरे एक वर्ष सेवा कार्यक्रम और विशेष संपर्क अभियान चलाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि 1 जून से 30 जून तक जनता के बीच महासंपर्क अभियान चलाया जायेगा। प्रदेश में 10 लोकसभाओं के अलावा और दो बड़ी रैली होंगी। हर विधानसभा में प्रबुद्ध सम्मेलन होंगे। उन्होंने कहा कि 9 साल वास्तव में देश के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण रहे है। आज हम विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।

आज भारत का गौरव दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विकास की बात करें तो हमारी सरकार ने राष्ट्रीय राज्य मार्गों का पूरे देश में जाल बिछाया है। गैस सिलेंडर को घर-घर की रसोई तक पहुंचाया है। हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। हमारी सरकार में धारा 370 हटाई गई, राम मंदिर बनाया गया। सभी स्वंत्रता सैनानियों को सम्मान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जगाधरी में यह तीसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। सबसे पहले यहां पर 1999 और 2005 में बैठक हुई थी। उन्होंने बताया कि 19 मई को जिला कार्यकारिणी की और 21 मई को 311 मंडलों की कार्यकारणी की बैठक होंगी और 19 हजार से अधिक बूथों के कार्यकर्ता जुड़ेंगे।

Check Also

Video: बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ की लागत से बन रहा पुल ढह गया, पूरी घटना कैमरे में कैद

बिहार में भ्रष्टाचार की हद को साबित करने वाला एक मामला बिहार के भागलपुर में …