विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का यादव समाज ने क‍िया विरोध, धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

2e828cc472f30d3e903db7521431869c

बिलासपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का यादव समाज ने विरोध किया है। इस संबंध में मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में जिला यादव समाज के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता की। इसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर जमकर विरोध किया गया। यादव समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव की निशर्त रिहाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

जिला बिलासपुर यादव समाज के अध्यक्ष अमित यादव और संयोजक हीरा यादव ने कहा कि देवेंद्र यादव विघटनकारी तत्वों के साथ कभी खड़े नहीं हुए हैं। सतनामी समाज के आमंत्रण पर बलोदाबाजार जाकर उन्होंने उनके धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर उनके हितों के लिए संघर्ष किया था। उनके वहां से जाने के बाद विघटनकारी तत्वों ने वहां उत्पाद मचाया, जिसमें विधायक देवेंद्र यादव की कोई भूमिका नहीं थी। राजनीतिक विरोधियों के कारण लोगों ने कांग्रेस विधायक को इस केस में फंसा दिया है। यादव समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए। अगर उन्हें निशर्त रिहा नहीं किया गया तो ऐसी स्थिति में प्रदेश के सभी जिलों में समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।