By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: जागरूक होकर महिलाएं करा रही हैं परिवार नियोजन
Notification
Latest News
ब्रह्मास्त्र में दिखी शाहरुख खान की एक झलक? वायरल हो गया ये वीडियो
August 13, 2022
मंकीपॉक्स: दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का 5वां मामला, एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा इलाज
August 13, 2022
‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होते ही भड़क गए विवेक अग्निहोत्री, कहा- 60 साल के हीरो का 20 साल की लड़की से क्या मेल
August 13, 2022
सूरत: कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी 4 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को गुजरात के चारधाम तीर्थ यात्रा पर ले जाएंगे, यात्रा 15 अगस्त से शुरू होगी
August 13, 2022
महेसाणा : शंकुज स्कूल में स्वतंत्रता अमृत उत्सव समारोह, 30 फुट ऊंचे व 20 फुट चौड़े 100 फुट ऊंचे खंबे पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
August 13, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

जागरूक होकर महिलाएं करा रही हैं परिवार नियोजन

neha maurya
Published July 5, 2022
Last updated: 2022/07/05 at 5:59 PM
3 Min Read
SHARE

किशनगंज 05 जुलाई (हि.स.)। गरीबी, बेराजगारी तथा महंगाई आदि जैसी समस्याओं से बचाव को जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण कराया जाना जरूरी है। जिसके लिए महिलाओं के साथ पुरुषों का भी बंध्याकरण कराया जाना आवश्यक है। यह कहना है जिला योजना समन्वयक विस्वजीत कुमार का। उन्होंने पोठिया में प्रखंड स्तरीय समन्वयक की बैठक में आज यहां बताया कि 27 जून से आगामी 10 जुलाई तक दम्पति संपर्क पखवाड़ा एवं आगामी 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिले के महिलाएं व पुरुषों में बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पन्न समस्याओं से बचने के प्रति जागरूकता देखी जा रही है। इसी से प्रेरित होकर महिलाएं परिवार नियोजन करा रही हैं।

पोठिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन के स्थायी समाधान के लिए महिला या पुरुषों का बन्ध्याकरण कराया जाना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जगह-जगह पोस्टर, बैनर, प्रचार गाड़ी सोशल मीडिया के साथ आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से समय समय पर अस्पतालों में बन्ध्याकरण कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। साथ ही बन्ध्याकरण कराने वाले महिला या पुरुषों को आर्थिक लाभ भी दिया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में काफी महिला बंध्याकरण किया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए परिवार नियोजन के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार अति आवश्यक है। परिवार नियोजन कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए। देश में बाल-विवाह पर कारगर कानूनी रोक लगायी जानी चाहिए। पुरुष बन्ध्याकरण या पुरुष नसबंदी, पुरुषों के लिए शल्यक्रिया द्वारा बन्ध्याकरण प्रक्रिया है। पुरुषों को भी बन्ध्याकरण को आगे आना चाहिए।

डॉ रंजन कुमार ने कहा कि अनचाहे गर्भ धारण से बचाव को बन्ध्याकरण जरूरी है। यह एक मामूली तथा साधारण सी शल्य क्रिया है। पुरुषों को शल्यक्रिया के पश्चात कम से कम 48 घंटे आराम करना होता है। एक सप्ताह तक उन्हें कोई भारी सामान नहीं उठाना चाहिए। एक सप्ताह आराम के बाद ही कोई कार्य आरंभ करनी चाहिए। यदि शल्य क्रिया के बाद तेज बुखार, अधिकाधिक या लगातार रक्त स्राव, सूजन या दर्द होता हो, तो तत्काल डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। पुरुष का बन्ध्याकरण करना सुरक्षित और आसान है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सहनी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पोठिया में भी दंपत्तियों को परिवार नियोजन की सभी विधि विशेषकर अस्थायी विधि की जानकारी दी जाती है। जिससे कि लोग इसका लाभ उठा सकें। अस्थायी विधि का उपयोग कर लोग पहले बच्चे तथा दूसरे बच्चे के बीच अंतर रख सकते हैं। इसके अलावा फैमिली प्लानिंग कार्नर द्वारा लोगों को स्थायी विधि के रूप में पुरुष नसबंदी की भी जानकारी दी जाती है।

neha maurya July 5, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

14 वीं नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट का हुआ नागरिक अभिनंदन

August 13, 2022
बिहार

सीवान के शहीद सराय में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

August 13, 2022
बिहार

रक्सौल जंक्शन पर मालगाड़ी के इंजन में लगी आग से मची अफरा तफरी

August 13, 2022
बिहार

लालची राजनीति के खिलाफ पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर साधा निशाना

August 13, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?