तुम्हारे चारों ओर गाय-भैंस होंगी, जो प्रतिदिन हरी घास चरेंगी। इनके शरीर में बहने वाला खून लाल होता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतना सब होने के बावजूद इनका दूध सफेद क्यों होता है। इतना ही नहीं इस धरती पर जितने भी जानवर पाए जाते हैं, जो बच्चे को जन्म दे सकते हैं, उन सभी जानवरों के दूध का रंग सफेद क्यों होता है। मनुष्य भी इन्हीं जीवों में से एक है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि ऐसा क्यों होता है? शरीर में कौन से रसायन होते हैं जिनके कारण दूध सफेद हो जाता है?
दूध सफेद क्यों होता है?
रोजाना दूध पीने वालों के लिए यह एक बड़ा सवाल है। दरअसल, दूध का रंग सफेद होता है, क्योंकि इसमें मौजूद सफेद रंग का कैसिइन होता है। कैसिइन दूध में मौजूद मुख्य प्रोटीन में से एक है। कैसिइन दूध में कैल्शियम और फॉस्फेट के साथ मिलकर छोटे कण बनाता है जिसे मिसेल कहते हैं। जब प्रकाश इस मिसेल पर पड़ता है तो यह अपवर्तित होकर बिखर जाता है, जिससे दूध सफेद दिखाई देता है। इसके अलावा दूध में मौजूद फैट भी इसकी सफेदी का कारण होता है।
गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है ?
अगर आपने कभी गौर किया होगा तो आपको पता होगा कि भैंस के मुकाबले गाय का दूध थोड़ा पीला दिखाई देता है। इसका कारण गाय के दूध का पतला होना है। दरअसल, गाय का दूध भैंस के दूध से हल्का होता है और इसमें वसा की मात्रा कम होती है। साथ ही इसमें कैसिइन की मात्रा कम होती है, जिसके कारण गाय का दूध हल्का पीला दिखाई देता है। आपको बता दें कि दूध में प्रोटीन, वसा, लैक्टोज, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन, फास्फोरस और कई अन्य बायोएक्टिव तत्व होते हैं।