जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

चंडीगढ़ : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार की सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। अभी तक समूचे लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शांतिपूवर्क ढंग से चल रही है। पहले डेढ़ घंटे में करीब छह फीसदी वोटिंग होने की सूचना है। यह सीट कांग्रेस के सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी। इस समय जालंधर में कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

मुख्य मुकाबला कांग्रेस से आप में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू, कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी, भाजपा के इंद्र सिंह अटवाल, अकाली दल के सुखविंदर सुखी के बीच है। नौ विधानसभा क्षेत्रों वाली इस लोकसभा सीट पर 1972 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिन पर जिले के 16 लाख 21 हजार वोटर नए सांसद का चुनाव करेंगे। बुधवार को शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

Check Also

Punjab News : जींद में आप ने शुरू की तिरंगा यात्रा, भगवंत मान और केजरीवाल रहे मौजूद

Punjab News : आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में नया संगठन बनाने के बाद जींद …