विराट के 10 विश्व-कीर्तिमान: भारतीय क्रिकेट का सुनहरा अध्याय

Image (50)

Top 10 Virat Kohli’s Test Records: दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए हैं। तो आइए आपको कोहली के उन 10 रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं जिन्हें दुनिया कभी नहीं भूलेगी। 

सर्वाधिक जीत

विराट कोहली के नाम भारतीय कप्तान के रूप में सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2014 से 2022 तक 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और उनमें से 40 में जीत हासिल की। 17 मैच ड्रा रहे। कोहली के अलावा कोई भी अन्य भारतीय कप्तान 30 टेस्ट भी नहीं जीत सका है। एमएस धोनी 60 में से 27 टेस्ट जीतकर दूसरे नंबर पर हैं।

सर्वाधिक शतक

कोहली भारतीय कप्तान के रूप में सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 20 बार हासिल की है।

सबसे बड़ी पारी

विराट ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में नाबाद 259 रन बनाए थे।

उच्चतम रेटिंग अंक

कोहली आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2018 में 937 अंक हासिल किए थे। उनका यह रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है।

सर्वाधिक रन

विराट ने भारतीय कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में 54.80 की औसत से 5,864 रन बनाए। इसके बाद धोनी का नंबर आता है, जिन्होंने 60 टेस्ट मैचों में 3,454 रन बनाए।

विराट कोहली की विदाई और नंबर 269 का रहस्य

सर्वाधिक दोहरे शतक

कोहली टेस्ट मैचों में सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने करियर में 7 दोहरे शतक बनाए। वह समग्र सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

कप्तान के रूप में दोहरा शतक

विराट के नाम बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह उपलब्धि 6 बार हासिल की है। 

सर्वाधिक श्रृंखला जीत

कोहली ने कप्तान के रूप में सबसे अधिक लगातार टेस्ट सीरीज जीती हैं। उन्होंने ऐसा कुल 9 बार किया है। 

ऑस्ट्रेलिया में शतक का रिकॉर्ड

विराट ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 7 शतक बनाए।

प्रथम एशियाई कप्तान

कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान हैं। उन्होंने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया।