उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के पूज्य पिताजी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के पूज्य पिताजी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज डालीबाग, लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण जी के आवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। दिवंगत पुण्यात्मा के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि माता-पिता का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। दिवंगत आत्मा का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ बना रहता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

 

Tags: