By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: यूको बैंक के लाभ में 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, घट गया एनपीए
Notification
Latest News
रानी चटर्जी फोटो: देशभक्ति के रंग में रंगी रानी चटर्जी, तिरंगे के साथ शेयर की तस्वीर
August 16, 2022
जियोर्जिया एंड्रियानी: जियोर्जिया का हॉट जिम लुक बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर, देखें तस्वीरें
August 16, 2022
मीशा अय्यर : एक्ट्रेस मीशा ने गोल्ड ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें
August 15, 2022
वाणी कपूर पिक्स: वाणी कपूर ने पीले रंग की ड्रेस में पार्टी में चुराया, फोटो में सिजलिंग लग रही
August 15, 2022
नजर आया तमन्ना भाटिया का हॉट लुक, तस्वीरें देखकर दीवाने हो गए तमन्ना भाटिया
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

यूको बैंक के लाभ में 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, घट गया एनपीए

neha maurya
Published August 6, 2022
Last updated: 2022/08/06 at 1:31 PM
4 Min Read
SHARE

बेगूसराय, 06 अगस्त (हि.स.)। वित्तीय समावेशन की दिशा में बेहतरीन प्रयास कर रहे यूको बैंक के लाभ में जबरदस्त वृद्धि हुई है। कारोबार और जमा राशि में वृद्धि से जहां बैंक को लाभ हो रहा है, वहीं एनपीए में भी कमी हुई है।

चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में यूको बैंक के लाभ में 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। चेयरमैन द्वारा वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही के जारी परिणाम की जानकारी देते हुए यह बातें मुख्य प्रबंधक मोती कुमार साह ने कही। उन्होंने बताया कि यूको बैंक ने जून 2021 को समाप्त तिमाही कू 101.81 करोड़ के लाभ में 21.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए जून 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान 123.61 करोड़ का लाभ कमाया है।

बैंक का परिचालन लाभ जून 2021 को समाप्त तिमाही के 1173.41 करोड़ (एमटीएम हानि 1286.29 करोड़ को छोड़कर) की तुलना में जून 2022 की तिमाही में 439.94 करोड़ (एमटीएम हानि 1093.43 करोड़ को छोड़कर) रहा। बैंक की ब्याज आय जून 2021 को समाप्त तिमाही के 1460.24 करोड़ में 12.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए जून 2022 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 1649.54 करोड़ हो गया है। बैंक की अन्य आय जून 2021 को समाप्त तिमाही के 856.64 करोड़ (एमटीएम हानि रु.969.52 करोड़ को छोड़कर अन्य आय) की तुलना में जून 2022 को समाप्त तिमाही को -54.47 करोड़ (एमटीएम हानि 599.02 करोड़ को छोड़कर अन्य आय) है।

कुल कारोबार 30 जून 2021 के 332946.17 करोड़ में 7.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर 30 जून 2022 को बढ़कर 356677.47 करोड़ हो गया है। कुल जमाराशि 30 जून 2021 के 212096.82 करोड़ में 6.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 30 जून 2022 को बढ़कर 225327.74 करोड़ हो गई है। जबकि बैंक का कासा (घरेलू) 30 जून 2022 को 39.25 प्रतिशत है। बैंक की बचत जमाराशि 30 जून 2021 के 71377.97 करोड़ में 8.57 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 30 जून 2022 को बढ़कर 77498.06 करोड़ हो गई है।

अग्रिम 30 जून 2021 के 120849.35 करोड़ की तुलना में 8.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 30 जून 2022 को 131349.73 करोड़ है। यूको बैंक का सकल एनपीए 30 जून 2021 के 11321.76 करोड़ (9.37 प्रतिशत) और 31 मार्च 2022 के 10237.43 करोड़ (7.89 प्रतिशत) से घटकर 30 जून 2022 को 9739.65 करोड़ (7.42 प्रतिशत) हो गया है। निवल एनपीए 30 जून 2021 के 4387.25 करोड़ (3.85 प्रतिशत) और 31 मार्च 2022 के 3315.78 करोड़ (2.70 प्रतिशत) से घटकर 30 जून 2022 को 3103.82 करोड़ (2.49 प्रतिशत) हो गया है।

बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात 30 जून 2021 को 88.53 प्रतिशत और 31 मार्च 2022 को 91.44 प्रतिशत से बढ़कर 30 जून 2022 को 91.96 प्रतिशत हो गया है। जबकि, 30 जून 2022 को बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.13 प्रतिशत और सीईटी-I अनुपात 11.29 प्रतिशत है।

neha maurya August 6, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

बिहार कांग्रेस : कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर विवाद, मंत्री पद के सम्मानजनक पद दिए जाएं अन्यथा…, कांग्रेस से सीधी धमकी

August 15, 2022
बिहार

बिहार कैबिनेट विस्तार : नीतीश कुमार का मंत्रिस्तरीय आवंटन का फॉर्मूला तैयार, जानिए किस पार्टी को मिलेगा विधानसभा अध्यक्ष का पद

August 15, 2022
बिहार

बिहार कैबिनेट विस्तार : नीतीश कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को, राजद का होगा हाथ

August 15, 2022
बिहार

तेजस्वी से एक कदम आगे नीतीश कुमार देंगे 20 लाख युवाओं को रोजगार

August 15, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?