By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: गंडक बराज से छोड़ा गया दो लाख तीन हजार क्यूसेक पानी जिलाधिकारी ने किया अलर्ट जारी
Notification
Latest News
जानिए क्या है रवीना के यंग दिखने का राज, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
August 13, 2022
पंजाब में 10 कीटनाशकों पर 60 दिनों के लिए बैन, किसानों के हित में लिया फैसला
August 13, 2022
तिरंगा ढोकला रेसिपी: तिरंगा ढोकला के साथ मनाएं आजादी का जश्न, जानिए इसकी रेसिपी
August 13, 2022
इग्नू जुलाई सत्र प्रवेश के लिए अंतिम मौका! जल्द आवेदन करें
August 13, 2022
जापान के समुद्र में मिला दस लाख साल पुराना रहस्यमयी जीव, वायरल वीडियो देख हैरान रह गई दुनिया!
August 13, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

गंडक बराज से छोड़ा गया दो लाख तीन हजार क्यूसेक पानी जिलाधिकारी ने किया अलर्ट जारी

neha maurya
Published June 29, 2022
Last updated: 2022/06/29 at 5:21 PM
3 Min Read
SHARE

बगहा, 29जून(हि.स.) ।पश्चिम चम्पारण में अत्यधिक भारी वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात के प्रभाव से निपटने के लिए प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा कोषांग, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को अलर्ट मोड़ में रहकर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने दिया है।जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने सूचना तंत्र को पूर्णतः क्रियाशील रखने को कहा है ताकि आपदा से संबंधित सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके। एसडीएम, बगहा वाल्मीकिनगर गंडक बराज के जलस्तर की प्रॉपर निगरानी एवं प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर पानी डिस्चार्ज से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना को कहा है। उन्होंने निदेश दिया कि जरूरतमंदों के बीच पॉलीथिन शीट्स का वितरण अविलंब कराना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने अंचलाधिकारियों को निदेश दिया है कि किसी गांव या पंचायत में ठनका गिरने से किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो इसकी सूचना अविलंब आपदा प्रबंधन शाखा को दें और निर्देशानुसार मृत व्यक्ति के आश्रित को 24 घंटे के अंदर मुआवजा राशि का भुगतान करें।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेंगे तथा तटबंधों की नियमित निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के दौरान सड़कों पर पेड़ आदि गिर जाते हैं, जिससे आवागमन में बाधा पहुंचती है। सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि पेड़ गिरने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाय तथा त्वरित गति से यातायात व्यवस्था सुचारू करने की कार्रवाई करेंगे।

सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि माईकिंग के माध्यम से आमजन को अत्यधिक भारी बारिश, तेज आँधी, वज्रपात से बचाव हेतु जागरूक करेंगे। किसानों एवं तटवर्ती इलाकों में निवास करने वाले लोगों को सुरक्षित स्थलों पर निवास करने, घरों में रहने आदि के संबंध में माइकिंग के माध्यम से जागरूक करने का निदेश दिया गया है। साथ ही सभी आश्रय स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखने हेतु निदेशित किया गया है।उन्होंने कहा कि फ्लड फाइटिंग कार्य से संबंधित सभी कार्यपालक अभियंता पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें। गत वर्ष आयी बाढ़ आपदा के समय सभी ने अच्छा कार्य किया है। ऐसे ही संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने के लिए अपना बेस्ट दें। फ्लड फाइटिंग टीम सभी आवश्यक संसाधनों के साथ हमेशा अलर्ट रहेगी तथा आवश्यकतानुसार फ्लड फाइटिंग कार्य सम्पन्न करायेगी।

जिला आपदा प्रभारी को निदेशित किया गया कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी निदेश तथा संभावित बाढ़ के मद्देनजर एसडीआरएफ की टीम को सभी आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह अलर्ट मोड में रखना सुनिश्चित करेंगे ताकि विषम परिस्थिति में जान-माल की सुरक्षा की जा सके। साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को नाव, नाविकों आदि की समुचित व्यवस्था करने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।

neha maurya June 29, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

14 वीं नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट का हुआ नागरिक अभिनंदन

August 13, 2022
बिहार

सीवान के शहीद सराय में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

August 13, 2022
बिहार

रक्सौल जंक्शन पर मालगाड़ी के इंजन में लगी आग से मची अफरा तफरी

August 13, 2022
बिहार

लालची राजनीति के खिलाफ पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर साधा निशाना

August 13, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?