मध्य प्रदेश के इंदौर में खूबसूरत पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। यहां कई मंदिर भी हैं। आज हम आपको यहां के दो खूबसूरत मंदिरों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।
यहां का अन्नपूर्णा मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। अन्नपूर्णा मंदिर, इंदौर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक, हिंदू देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर की दीवारों की सजावट आपको बहुत पसंद आएगी।
वहीं यहां के बड़े गणपति भी काफी प्रसिद्ध हैं।
यहां दुनिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा स्थापित है। कहा जाता है कि इस मंदिर में भगवान गणेश की 25 फीट की भव्य मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1875 में किया गया था। आपको अपनी इंदौर यात्रा के दौरान इन मंदिरों के दर्शन अवश्य करने चाहिए।