हनीमून के लिए कर्नाटक का कूर्ग बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर इस गर्मी के मौसम में आपका हनीमून पर जाने का प्लान है तो आप कूर्ग जा सकते हैं। यहां की प्रकृति की खूबसूरती देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। हरे-भरे नजारे और ठंडा वातावरण आपके हनीमून टूर को यादगार बना देगा।
यहां कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। इनमें अभय जलप्रपात भी शामिल है, जो कूर्ग का एक बहुत ही खूबसूरत झरना है। 70 फीट की ऊंचाई से गिरता यह झरना आपको बहुत पसंद आएगा। अभय जलप्रपात का रास्ता कॉफी के बागानों, मसालों के बागानों और काली मिर्च की बेलों से घिरा हुआ है।
यहां आपको नामद्रोलिंग मठ या स्वर्ण मंदिर भी मिलेगा, जो तिब्बती बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा शैक्षणिक संस्थान है। कूर्ग में 1748 मीटर ऊंची तडियांडमोल चोटी भी दिखेगी। इसके अलावा यहां आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।