जयपुर : नाथद्वारा (राजसमन्द) के रेलमगरा स्थित जलदेवजी माताजी मंदिर सांसेरा में पर्यटन विकास के कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।
स्वीकृत राशि से मंदिर क्षेत्र में भोजनशाला, रसोईघर, सीमेंट कॉन्क्रीट पेवमेंट, पेनोरमा, पार्किंग एरिया, पाथ-वे, सैंड स्टोन छतरी, प्रवेश द्वार, सभागार का निर्माण, विद्युतीकरण के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
गहलोत के इस निर्णय से मंदिर में आने वाले पर्यटकों को सुगमता हो सकेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।