By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: सिमडेगा में सावन के तीसरे सोमवार पर हजारों कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
Notification
Latest News
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल: खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन चीजों को अपने आहार में शामिल करें
August 15, 2022
दांतों की सड़न से बचाव: अगर आप दांतों की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
August 15, 2022
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए रोजाना इतनी मात्रा में अखरोट का सेवन करें
August 15, 2022
दांतों की सड़न से बचाव: अगर आप दांतों की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
August 15, 2022
Skin Care Tips: मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाना है तो इन चीजों को अपने खाने में शामिल करें
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
झारखण्ड

सिमडेगा में सावन के तीसरे सोमवार पर हजारों कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

neha maurya
Published August 1, 2022
Last updated: 2022/08/01 at 4:23 PM
2 Min Read
SHARE

सिमडेगा, 1 अगस्त (हि. स.)। सिमडेगा में तीसरी सोमवारी पूरी तरह से शहर और ग्रामीण शिवमय हो गया। झारखंड के पड़ोसी राज्य उड़ीसा के वेदव्यास से कांवड़ यात्रा निकाली गई 75 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया शनिवार को निकली कावड़ यात्रा एनएच-143 के दुर्गम रास्तों से होते हुए सिमडेगा सरना मंदिर पहुंची।

शहरी क्षेत्र में कांवरियों की टोली के पहुंचते पूरा माहौल शिवमय हो गया। सिमडेगा में हजारों की संख्या में आए कांवरियों की टोली ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और अपने परिवार राज्य और देश की खुशहाली के लिए कामना की। मौके पर सरना मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। मंदिर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण इलाके के सभी मंदिरों में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।

 

कावड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों के स्वागत के लिए बिरमित्रापुर से लेकर सिमडेगा तक कई स्थलों पर समाजसेवियों के द्वारा स्टाल लगाए गए थे, जहां पर कांवड़ियों को भोजन और ठहरने की व्यवस्था दी गई। वहीं मेडिकल की भी सुविधा कांवड़ियों को दी गई। टुकू पानी में शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार कांवरिया संघ के द्वारा बेहतरीन व्यवस्था कांवड़ियां को उपलब्ध कराया गया। यहां पर महा प्रसाद के रूप में खिचड़ी के अलावा अन्य सामग्री भी कांवड़ियों को भेंट किया गया। यहां पर ठहरने की भी व्यवस्था थी। इसके बाद कांवड़ियों की टोली रविवार की देर रात शहरी क्षेत्र के आनंद भवन पहुंची। आनंद भवन के अलावे शहरी क्षेत्र के ही गुलजार गली शिव मंदिर, होटल अपर्णा के अलावे अन्य स्थलों पर हजारों की संख्या में आए कांवड़ियों को ठहराया गया एवं भोजन भी कराया गया। सोमवार को अहले सुबह हजारों कांवरियों की टोली बोल बम के नारों के साथ सरना मंदिर पहुंची। सरना मंदिर में मंदिर की परिक्रमा करने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

neha maurya August 1, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

झारखण्ड

स्वतंत्रता दिवस पर रांची सिविल कोर्ट के 20 अधिवक्ता होंगे सम्मानित

August 14, 2022
झारखण्ड

झारखंड में कोरोना के मिले 72 नए केस

August 14, 2022
झारखण्ड

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

August 13, 2022
झारखण्ड

बदला लेने के लिए कर दी थी सूरज की हत्या

August 12, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?