By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: सीवान शिविर में प्रति दिन हजारों कांवड़ियों की हो रही है सेवा
Notification
Latest News
Tiger Shroff-Disha Paatni Breakup :
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का कभी नहीं हुआ ब्रेकअप, टाइगर के दोस्त ने किया पूरा सच
August 11, 2022
गुजरात: इस फेस्टिव सीजन में घूमने के लिए बेस्ट हैं गुजरात की ये सात जगहें, जरूरत पड़ने पर ही प्लान करें
August 11, 2022
GIL SCAM: गुजरात इंफॉर्मेटिक्स लिमिटेड घोटाले में 38 करोड़ से अधिक के आरोपियों की संपत्ति जब्त
August 11, 2022
स्वतंत्रता दिवस 2022: 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी कर सकते हैं ये अहम ऐलान
August 11, 2022
पाटन : असामाजिक तत्वों ने वाराही को आतंकित किया, व्यापारियों को बंदूक की नोक पर लूटा
August 11, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

सीवान शिविर में प्रति दिन हजारों कांवड़ियों की हो रही है सेवा

neha maurya
Published August 1, 2022
Last updated: 2022/08/01 at 4:07 PM
3 Min Read
SHARE

सीवान, 01 अगस्त ( हि.स.)।सावन के महीने में बोल बम के जयकारों के साथ कांवड़ियां सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करके देवघर बाबा धाम पहुंचते है।

इन यात्राओं में कांवड़ियों को कई मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। कई बार उन्हें चोट लग जाती है तो कई बार उनके पैर जवाब दे जाते हैं। इन्हीं कांवड़ियों के लिए पिछले एक दशक से प्रति वर्ष सुल्तानगंज से बाबा धाम के रास्ते में बांका जिले के कटोरियां प्रखंड के सुईआ पहाड़ के नजदीक शिव पार्वती सेवा मंडल, फतेहपुर सीवान के द्वारा सीवान सेवा शिविर के नाम से एक शिविर लगाकर बाबा धाम जाने वाले कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।

उल्लेखनीय हो कि नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना से प्रेरित होकर सीवान के प्रमुख समाजसेवियों के द्वारा सीवान के फतेहपुर मुहल्ला निवासी व जिले के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के नेतृत्व शिव पार्वती सेवा मंडल के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष पिछले एक दशक से बाबा धाम के रास्ते में बांका जिले के सूईआ में देवघर जाने वाले कांवड़ियां बन्धुओं के सेवा के लिए कांवरिया पथ पर ,सीवान शिविर का संचालन किया जा रहा है ।

इस शिविर में बाबा बैधनाथ को जलार्पण को जाने वाले श्रद्धालु बंधुओं को कई प्रकार की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इस सेवा शिविर में बाबा धाम जाने वाले कांवड़ियां बन्धुओं के रहने , खाने, ठहरने, प्रसाद, दवा, भजन कीर्तन आदि की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यह शिविर प्रत्येक वर्ष श्रावण मास एकम तिथि से शुभारंभ होकर पूरे एक महीने तक संचालित किया जाता है।

सीवान शिविर के संचालक के संबंध में विधायक व्यास सिंह ने बताया कि इस शिविर का संचालक शहर के फतेहपुर निवासी प्रमुख समाजसेवी शम्भू नाथ सिंह व रमेश सिंह के मार्गदर्शन में किया जाता है। इस शिविर की सारी व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने में भाजपा जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ बबलू जी, मुखिया बलिस्टर सिंह, गुड्डू सिंह, उमेश्वर कुमार बाबू, श्रवण सिंह, प्रफुल्ल सिंह, राजेन्द्र सिंह जैसे दर्जनों लोगों का सहयोग सराहनीय रहता है।

neha maurya August 1, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

‘भाजपा राजद को फोन कर कह रही थी दो तीन दिन इंतजार करो भाई’ जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा दावा

August 11, 2022
बिहार

बिहार विधानसभा में 24 अगस्त को बहुमत साबित करेंगे नीतीश कुमार

August 11, 2022
बिहार

भाजपा के उपाध्यक्ष बनने के आरोपों को नकारते हुए नीतीश कुमार बोले- फर्जी…

August 11, 2022
बिहार

65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा ने रक्षाबंधन कार्यक्रम का किया आयोजन

August 11, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?