सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में इतिहास रच दिया है। जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है। यशस्वी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। राहुल ने 2018 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, जबकि पैट कमिंस ने 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

 

 

यशस्वी ने ये उपलब्धियां भी अपने नाम की हैं

यशस्वी जायसवाल आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने। इसके अलावा, मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले जायसवाल के नाम प्रथम श्रेणी मैचों में दोहरा शतक है। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगाया है, जबकि उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी शतक लगाया है. जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे, इंडिया ए और आईपीएल में शतक लगाए हैं।

 

जायसवाल के लिए शानदार सीजन

राजस्थान के युवा ओपनर के लिए अब तक का सीजन शानदार रहा है। उन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में चौथी बार अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2023 में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह इस सीजन में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस सीजन में आईपीएल में 500 का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी थे।