भारतीय खाने में तरह-तरह के तेल और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। देसी घी भी हमारी डाइट का अहम हिस्सा है। इसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार घी में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। घी स्वास्थ्य लाभ देने के अलावा खाने का स्वाद भी बढ़ाता है। यही वजह है कि लोग घी वाली रोटी, परांठा, दाल और पकवान खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, डी, के जैसे कई पोषक तत्व और खनिज होते हैं।
क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए फायदेमंद घी कई बार हमारे लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। दरअसल, घी कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। अगर आपको भी ऐसी ही कुछ समस्याएं हैं तो आज ही घी से दूर रहें क्योंकि इसका सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
कब्ज़ की शिकायत
अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं जैसे अपच आदि से परेशान हैं तो आपको भूलकर भी घी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, पाचन या पेट से जुड़ी समस्याओं में घी खाने से आपकी यह समस्या और भी बढ़ सकती है।
लीवर सिरोसिस
अगर आप लिवर सिरोसिस की समस्या से जूझ रहे हैं तो भी आपको घी से परहेज करना चाहिए। इस तरह की समस्या में घी का सेवन आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकता है।
मौसमी बुखार में हानिकारक घी
बुखार आदि होने पर भी घी के सेवन से बचना चाहिए। घी कफ सप्रेसेंट के रूप में काम करता है। ऐसे में बुखार होने पर घी से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। खासतौर पर मौसमी बुखार में भूलकर भी घी का सेवन न करें।
हेपेटाइटिस
हेपेटाइटिस से पीड़ित व्यक्ति को भी घी खाने से बचना चाहिए। वास्तव में अगर आप हेपेटाइटिस से पीड़ित होने पर घी खाते हैं, तो यह आपकी स्थिति को और खराब कर सकता है। ऐसे में लिवर में सूजन के कारण यह भारी पदार्थों को पचा नहीं पाता है।
गर्भावस्था में कोलेस्ट्रॉल
अगर आप गर्भवती हैं तो शुरुआती महीनों में भी आपको घी से परहेज करना चाहिए। दरअसल शुरुआत में घी खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। साथ ही अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो घी का सेवन न करें। इससे शरीर में सैचुरेटेड फैटी एसिड और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।