By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान पर, पशुओं के लिए चारा की समस्या
Notification
Latest News
रानी चटर्जी फोटो: देशभक्ति के रंग में रंगी रानी चटर्जी, तिरंगे के साथ शेयर की तस्वीर
August 16, 2022
जियोर्जिया एंड्रियानी: जियोर्जिया का हॉट जिम लुक बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर, देखें तस्वीरें
August 16, 2022
मीशा अय्यर : एक्ट्रेस मीशा ने गोल्ड ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें
August 15, 2022
वाणी कपूर पिक्स: वाणी कपूर ने पीले रंग की ड्रेस में पार्टी में चुराया, फोटो में सिजलिंग लग रही
August 15, 2022
नजर आया तमन्ना भाटिया का हॉट लुक, तस्वीरें देखकर दीवाने हो गए तमन्ना भाटिया
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
देश

गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान पर, पशुओं के लिए चारा की समस्या

neha maurya
Published August 1, 2022
Last updated: 2022/08/01 at 4:10 PM
2 Min Read
SHARE

हरिद्वार, 01 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान (293 मीटर) के करीब पहुंच गया था। पानी बढ़ने से गंगा के आसपास के खेतों में फसल जलमग्न हो गई हैं। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भी पानी भर गया है। पानी बढ़ने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों के जलमग्न होने से पशुओं के चारे की परेशानी बढ़ गई हैं। कई गांव के संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। पानी से गंगा के किनारे के आसपास के खेतों में खड़ी धान, गन्ना और चारा की करीब डेढ़ हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई हैं। किसानों के मुताबिक अगर एक सप्ताह के भीतर पानी न उतरा तो फसल खराब होने का खतरा है। उधर, कलसिया, बालावाली, डुमनपुरी, पंडितपुरी सहित कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भी एक से डेढ़ फीट पानी भर गया है। हालांकि पानी कम होने के कारण गांवों में ग्रामीणों की आवाजाही पर असर नहीं पड़ा है। प्रशासन ने गंगा और सोलानी के आसपास के तीस गांवों को अलर्ट कर दिया है।

भारी बारिश और गंगा का जल स्तर बढ़ने के बाद ढाढेकी, मोहम्मदपुर, मथाना, सहीपुर, याहियापुर, हस्तमौली, बहादराबाद, सोंपरी, गंगदासपुर, बालावाली, गिद्धावाली, डुमनपुरी, पंडितपुरी, ढाढेकी, मथाना, कुंआखेड़ा, मोहम्मदपुर, याहियापुर, आलमपुरा, माड़ाबेला, शेरपुर बेला, दल्लावाला, दाबकी खेड़ा, जोगावाला, चंद्रपुरी व नाईवाला गांवों को अलर्ट पर रखा गया है।

खेतों में पानी भरने से पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या हो रही है। उपजिलाधिकारी गोपालराम बिनवाल ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है। अभी कहीं भी खतरे की संभावना नहीं है, फिर भी आपदा से निपटने के लिए तहसील प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

neha maurya August 1, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

देश

भारत स्वतंत्रता दिवस 2022 : अमृतमहोत्सव स्वतंत्रता दिवस… जुहू चौपाटी पर विशेष रेत की मूर्ति!

August 15, 2022
देश

फोटो: रायगढ़ में संभाजी राज ने मनाया आजादी का अमृत!

August 15, 2022
देश

बीटिंग रिट्रीट समारोह: अटारी-वाघा सीमा पर आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह; तस्वीर को देखो!

August 15, 2022
देश

फोटो: इस साल के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का खास फेटा, 9 साल में मोदी का लुक

August 15, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?