By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: पतंजलि स्टोर में लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार
Notification
Latest News
रानी चटर्जी फोटो: देशभक्ति के रंग में रंगी रानी चटर्जी, तिरंगे के साथ शेयर की तस्वीर
August 16, 2022
जियोर्जिया एंड्रियानी: जियोर्जिया का हॉट जिम लुक बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर, देखें तस्वीरें
August 16, 2022
मीशा अय्यर : एक्ट्रेस मीशा ने गोल्ड ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें
August 15, 2022
वाणी कपूर पिक्स: वाणी कपूर ने पीले रंग की ड्रेस में पार्टी में चुराया, फोटो में सिजलिंग लग रही
August 15, 2022
नजर आया तमन्ना भाटिया का हॉट लुक, तस्वीरें देखकर दीवाने हो गए तमन्ना भाटिया
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
उत्तर प्रदेश

पतंजलि स्टोर में लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

neha maurya
Published August 3, 2022
Last updated: 2022/08/03 at 10:43 AM
2 Min Read
SHARE

गाजियाबाद, 03अगस्त (हि.स.)। इंदिरापुरम पुलिस और पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय)की टीम ने बीती रात में कनावनी पुलिया के पास से मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि बदमाश का दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस की ओर से चलाई गोली से बदमाश घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश ने पिछले दिनों वसुंधरा स्थित पतंजलि स्टोर में लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। उसके कब्जे से एक तमंचा, मोटरसाइकिल व 8 सौ रुपये की नगदी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस कनावनी पुलिया के पास रात्रि में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकल पर सवार दो युवक वहां से गुजरे। दोनों ही संदिग्ध लग रहे थे। इसलिए पुलिस ने रोकने चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल के गति बढ़ा दी और पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर घेर लिया। घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी और वह नीचे गिर गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।

ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम विनीत कुमार उर्फ विन्नी बताया है। जो दादरी स्थित दौलत नगर कॉलोनी का निवासी है। उन्होंने बताया कि बदमाश का इतिहास खंगाला जा रहा है। जबकि फरार बदमाश की भी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

neha maurya August 3, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

उत्तर प्रदेश

मेरठ: धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी निकाली

August 15, 2022
उत्तर प्रदेश

राजस्व राज्य मंत्री ने अमृत सरोवर का लोकार्पण किया

August 15, 2022
उत्तर प्रदेश

उप्र: प्रदेश भाजपा कार्यालय पर स्वतंत्रदेव सिंह ने फहराया तिरंगा

August 15, 2022
उत्तर प्रदेश

75 पात्र निर्माण श्रमिकों को मिला गोल्डन कार्ड

August 15, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?