
हम अपने शरीर के कुछ निशानों में ही अपना कल का भविष्य ढूंढने लगते है। भविष्य एक रहस्य है, जिसके ऊपर से पर्दा उठाने के लिए लगभग हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से प्रयास करता है। नाखूनों पर बने निशान या उनके टूटने के पीछे राज पर से भविष्य का आकलन निकालना।
नाखूनों से जानें भविष्य:
# नाखूनों पर सफेद निशान होते हैं, वह भाग्यशाली होते हैं। उन्हें कम मेहनत करने पर भी अधिक फल मिलता है।
# तर्जनी उंगुली के नाखुन पर ये निशान हों तो समझ जाएं जल्दी ही आपके जीवन में कोई नया मित्र या सखी दस्तक देने वाले हैं।
# मध्यमा उंगुली के नाखुन पर सफेद निशान हो तो समझ जाएं, अनजाने में किसी से दुश्मनी मोल ले ली है। जिससे आप अनजान हैं।
# अनामिका उंगुली के नाखुन पर सफेद निशान हो जाएं तो लगेगी लॉटरी या हाथ आएगा बड़ा खजाना।
# छोटी उंगुली के नाखुन का सफेद निशान करवाएगा मनभावन और सुहावनी यात्रा।
# अंगूठे के नाखून पर सफेद निशान हो जाए तो समझ जाएं, किसी करीबी से खास गिफ्ट मिलने वाला है।