सुशील गुप्ता बने हरियाणा में आप के अध्यक्ष अशोक तंवर को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। अब तक हरियाणा के प्रभारी रहे राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी नियुक्त करती है
आम आदमी पार्टी नियुक्त करती है

बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अशोक तंवर को आप की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में संगठन की घोषणा के साथ पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया है।

 

बता दें कि निर्मल सिंह 2 बार मंत्री रह चुके हैं और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह कांग्रेस में भूपेंद्र हुड्डा के करीबी थे। हरियाणा में आप की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं चित्रा सरवारा उनकी बेटी हैं। इससे पहले चित्रा सरवारा उत्तरी हरियाणा संयोजक का दायित्व संभाल रही थीं।

Check Also

पीटीटीआई विजयपुर ने आयुष्मान कार्ड वितरण के लिए लगाया शिविर

जम्मू, 9 जून (हि.स.)। पुलिस तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (पीटीटीआई) विजयपुर ने संवेदना सोसायटी के सहयोग …