अभ्युदय यूथ क्लब के एकल अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित

सहरसा,20 नवंबर (हि.स.)।अभ्युदय यूथ क्लब के एकल अभियान के तहत सोमवार को सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महा विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर बैन प्रिया,डाक्टर शिलेन्द्र,संतोष कुमार झा,सुरेश प्रसाद सिंह,नगर संघचालक रामेश्वर ठाकुर एवं उदाहरण भगत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मेयर बैन प्रिया ने कहा कि बच्चों का भविष्य भारत का भविष्य है।

इन बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए एकल अभियान का प्रयास काफी सराहनीय है।मुझसे भी जो सहयोग की अपेक्षा की जाएगी उसके लिए हम सदैव तत्पर रहेगें।डाक्टर शिलेन्द्र कुमार, संतोष कुमार झा,सुरेश सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित होकर 26 नवंबर को मधेपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेगें।कार्यक्रम में अखिलेश कुमार झा,मनोरंजन सिंह, प्रमोद कुमार झा, शशि यादव, बृजेश कुमार, मुकेश मिश्रा ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में संभाग के प्राथमिक शिक्षा प्रमुख संतोष कुमार झा, आरोग्य प्रमुख डॉक्टर शिलेन्द्र कुमार, अंचल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, अंचल अभियान प्रमुख रंजीत कुमार ने सराहनीय योगदान दिया।इस अवसर पर का संचालन संतोष कुमार यादव द्वारा किया गया।