सोनीपत: रजत पदक विजेता दीपिका का कुश्ती अकेडमी में स्वागत

सोनीपत, 17 मई (हि.स.)। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी में रजत पदक जीत कर लौटीं लड़सौली गांव की खिलाड़ी दीपिका मोर का बुधवार को श्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान कुश्ती कबड्डी अकेडमी में स्वागत किया गया।

एकेडमी में माता धनकौर देवी स्पोर्ट्स क्लब व गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने दीपिका का फूल व नोटों की मालाओं के साथ स्वागत किया। एकेडमी संचालक भारत केसरी भीम अवार्डी पहलवान नवीन मोर ने बताया कि दीपिका ने रोहतक विश्वविद्यालय की तरफ से खेलते हुए अपनी टीम को रजत पदक दिलाने में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। यह उनकी अकेडमी के लिए गौरव की बात है। इस मौके संस्थापक चांद राम मोर, प्रधान धर्मवीर मोर, राम कुमार मोर, पूर्व सरपंच संजय मोर, प्रियव्रत मोर, सतबीर, सुरेश, कोच मीना मोर, बिरमती देवी, दीपिका के पिता पवन मोर, मां सुदेश कुमारी उपस्थित रहे।

Check Also

महाराष्ट्र टीपू सुल्तान की याद में फिर चला बुलडोजर

महाराष्ट्र के धुले जिले में अवैध रूप से बने टीपू सुल्तान के स्मारक पर बुलडोजर …