By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: विधानसभा के मुख्य द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन, शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो के लगे नारे
Notification
Latest News
रानी चटर्जी फोटो: देशभक्ति के रंग में रंगी रानी चटर्जी, तिरंगे के साथ शेयर की तस्वीर
August 16, 2022
जियोर्जिया एंड्रियानी: जियोर्जिया का हॉट जिम लुक बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर, देखें तस्वीरें
August 16, 2022
मीशा अय्यर : एक्ट्रेस मीशा ने गोल्ड ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें
August 15, 2022
वाणी कपूर पिक्स: वाणी कपूर ने पीले रंग की ड्रेस में पार्टी में चुराया, फोटो में सिजलिंग लग रही
August 15, 2022
नजर आया तमन्ना भाटिया का हॉट लुक, तस्वीरें देखकर दीवाने हो गए तमन्ना भाटिया
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
झारखण्ड

विधानसभा के मुख्य द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन, शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो के लगे नारे

neha maurya
Published August 3, 2022
Last updated: 2022/08/03 at 2:08 PM
2 Min Read
SHARE

रांची, 3 अगस्त (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार को भी विपक्षी विधायकों ने सदन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो और बोल बम के नारे भी लगाए।

भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जब से राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है। स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है। सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है।

मंगलवार को स्पीकर ने भाजपा के चार विधायकों भानु प्रताप साही, रणधीर प्रसाद, ढुल्लू महतो और जयप्रकाश भाई पटेल को चार अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था। भाजपा विधायक इसका भी विरोध कर रहे थे। विधायक अमर कुमार बावरी ने कहा कि सरकार के इशारे पर स्पीकर ने यह कार्रवाई की है। जेपी पटेल सदन में नहीं थे उन्हें भी निलंबित किया गया, यह गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह भय था कि मनी बिल पर सदन में सरकार कहीं गिर ना जाए। इसलिए चार विधायकों को निलंबित किया गया।

आजसू के विधायक लंबोदर महतो महतो ने सदन के बाहर 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर धरना दिया। लंबोदर महतो ने कहा कि पिछले बजट सत्र में ही सरकार ने आश्वासन दिया था कि त्रिस्तरीय समिति का गठन करके स्थानीय नीति पर फैसला लिया जाएगा लेकिन चार महीने बाद भी इस पर कोई पहल नहीं हुई है। इस सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।

neha maurya August 3, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

झारखण्ड

ध्वजारोहण की तैयारी के दौरान करंट से सफाईकर्मी की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

August 15, 2022
झारखण्ड

उपायुक्त और एसएसपी ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2022
झारखण्ड

स्वतंत्रता दिवस पर रांची सिविल कोर्ट के 20 अधिवक्ता होंगे सम्मानित

August 14, 2022
झारखण्ड

झारखंड में कोरोना के मिले 72 नए केस

August 14, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?