By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: जेवरात नगदी देख साथी किन्नरों ने रची थी मुस्कान की हत्या की साजिश
Notification
Latest News
Chandrakant Patil On MPSC And CET : एमपीएससी और सीईटी उम्मीदवारों की चिंताएं खत्म, चंद्रकांत पाताल ने किया ‘हाय’ का ऐलान
August 17, 2022
Banned Gutkha Seized : पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा का वाहन जब्त कर करीब साढ़े सात लाख का कीमती सामान जब्त किया
August 17, 2022
अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार
August 17, 2022
स्कूली व्यवस्था से नाराज अभिभावकों ने स्कूल में काटा बवाल
August 17, 2022
Krrish 4 Film Update : ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ का नया अपडेट आया सामने, जल्द शुरू होगी शूटिंग
August 17, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
उत्तर प्रदेश

जेवरात नगदी देख साथी किन्नरों ने रची थी मुस्कान की हत्या की साजिश

Yogendra. gautam
Published August 5, 2022
Last updated: 2022/08/05 at 8:33 AM
5 Min Read
SHARE
पांच दिन पहले किन्नर की गोलीमार कर हुई थी घर मे हत्या
हत्या करने के बाद ट्रक से बरेली भाग गए थे हत्यारे किन्नर
उन्नाव।
सफीपुर कस्बे में पांच दिन पहले हुई किन्नर की हत्या की गुत्थी उलझती जा रही थी। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम को भी लगाया गया। टीम ने हत्यारो की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। बीती देर रात पुलिस को हत्याकांड में बड़ी सफलता हाँथ लगी। हत्या में शामिल एक साथी किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। किन्नर मुस्कान की हत्या का कारण उसके पास पैसे, जेवरात होना सामने आया है। एसपी ने घटना का पुलिस लाइन में खुलासा कर विस्तृत जानकारी दी और खुलासा करने वाली टीम को इनाम भी दिया है।
कानपुर बिठूर की रहने वाली किन्नर मुस्कान सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में पिछले करीब पंद्रह साल से रह रही थी। दो साल पहले मुस्कान ने मथुरा के किन्नर सोनू से कोर्ट मैरिज कर शादी कर ली। उसके बाद से दोनों कस्बे में बने आलीशान घर मे रह रहे थे। पति सोनू का बीच मे मथुरा आना जाना लगा रहता था। बीती 30 जुलाई की रात किन्नर मुस्कान कमरे में सो रही थी इसी दौरान पहले से ही उसकी हत्या की साजिश रच चुके उसके साथ कम करने वाले चेला सलौनी, अन्नू, रूबी घर में घुसे ओर किन्नर मुस्कान के सिर में अन्नू ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ने घर मे रखी नगदी, जेवरात के साथ डीबीआर लेकर घर से भागे ओर ट्रक से लिफ्ट लेकर बांगरमऊ के रास्ते से बरेली पहुँच गए। जंहा एक होटल में ठहरने के दौरान पैसे और जवेरात का बंटवारा कर लिया। वहीँ से हत्यारोपी किन्नर सलौनी मथुरा निकल गई ओर अन्नू, रूबी दूसरे रास्ते से निकल गए। तलाश में जुटी स्वाट, सर्विलांस की टीम ने सलौनी को गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी दिनेश त्रिपाठी ने घटना का खुलासा कर पूरी जानकारी दी। खुलासा करने वाली टीम में शामिल थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम को इमाम देने की घोषणा की।
बरेली बस स्टैंड में होटल लेकर माल का किया बंटवारा-
गिरफ्त में आए किन्नर सलोनी ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद तीनों सफीपुर में ट्रक से लिफ्ट लेने के बाद सीधे बरेली पहुँचे। जंहा एक होटल में पैसों ओर जेवरात का बंटवारा किया। मुस्कान के मोबाइल फोन, सीसीटीवी के डीवीआर को बरेली के बैराज गंगा में नाव से जाकर फेंकने के बाद अलग अलग दिशाओं में रवाना हो गए। फरार दो किन्नर अन्नू ओर रूबी की तलाश में टीम लगी है।
हिरासत में आने के बाद गंगा से बरामद हुआ डीबीआर, मोबाइल फोन-
पुलिस ने किन्नर मुस्कान के घर से गायब हुए डीबीआर, मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए दोबारा बरेली गई। जंहा नाविक गोताखोर की मदद से गंगा से डीबीआर, मोबाइल फोन सेटअप बॉक्स, तमंचा बरामद कर लिया।
पत्नी के विवाद के बाद संदीप बना किन्नर-
मथुरा के थाना नरौली का रहने वाला संदीप राजपूत का 7 माह पहले पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह किन्नर बन गया। पत्नी ने उस पर मुकदमा भी दर्ज कराया। तारीख पर जाने के लिए पैसे न होने के चलते तीनों ने हत्या की साजिश रच दी।
बरामद हुआ 14 लाख का माल-
पुलिस टीम ने घटना के खुलासे के साथ ही हत्यारोपी एक किन्नर के पास से मृतक किन्नर मुस्कान का 14 लाख रुपये कीमत के सोने के जवेरात बरामद किया है। साढ़े 16 हजार रुपये की नगदी भी मिली है। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों भागे किन्नरों के पास भी इतना माल बरामद होगा।
गिरफ्तारी में शामिल ये लोग मिला इनाम-
घटना का सफल अनावरण करने में शामिल रहे इंस्पेक्टर अवनीश सिंह, दरोगा सुशील कुमार, सौरभ, ओमनारायण, राजकुमार भाटी के साथ ही स्वाट प्रभारी प्रदीप कुमार, राजेश, खैरुल, रोहित, रवि, सुनील, अंकित बैसला, जब्बार, राधे श्याम को एसपी ने इनाम भी दिया।
Yogendra. gautam August 5, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

उत्तर प्रदेश

अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

August 17, 2022
उत्तर प्रदेश

औरैया : प्राथमिक विद्यालय के सामने भरा पानी नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बना मुसीबत

August 17, 2022
उत्तर प्रदेश

काकोड़ा की खेती : यहां की जाती है काकोड़ा की खेती, किसानों को कम लागत में मिल रहा अच्छा मुनाफा

August 17, 2022
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करेंगे कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण

August 17, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?