By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: संस्कार भारती ने प्रेमचंद्र की कहानी से दिया ”देशभक्ति और सामाजिक दायित्व” का संदेश
Notification
Latest News
Health Care: अंकुरित चना और गुड़ खाने के अनोखे फायदे, पढ़ें यह लेख
August 15, 2022
गर्दन का दर्द: कंधे और गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना करें यह योगासन, बहुत जल्द मिलेगा आराम
August 15, 2022
अनार के फायदे: खाएं अनार, बढ़ती है बीमारियों से लड़ने की क्षमता
August 15, 2022
High BP Control Tips: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज कैसे रख सकते हैं अपना बीपी कंट्रोल, सरकार ने दिए सुझाव
August 15, 2022
दही के साइड इफेक्ट: दही के साथ कभी न खाएं ये 5 चीजें, नहीं तो हो जाएंगे गंभीर रूप से बीमार!
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

संस्कार भारती ने प्रेमचंद्र की कहानी से दिया ”देशभक्ति और सामाजिक दायित्व” का संदेश

neha maurya
Published August 5, 2022
Last updated: 2022/08/05 at 2:34 PM
3 Min Read
SHARE

बेगूसराय, 05 अगस्त (हि.स.)। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रव्यापी राष्ट्रवादी संगठन संस्कार भारती के बैनर तले बेगूसराय में प्रेमचंद की दो कहानियों ”मृत्यु के पीछे” तथा ”अनमोल रतन” का नाट्य मंचन फैक्ट स्पेस में किया गया।

संस्कार भारती के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुंजन के मार्गदर्शन में दो युवा कृष्णा सोनिका एवं भूपेंद्र तिमसीना के निर्देशन में कलाकारों ने अपने भाव तथा सुंदर अभिनय से दर्शकों को कथा की प्रवाह से बांधे रखा। प्रेमचंद की यह दोनों कहानियों ने देशभक्ति एवं सामाजिक दायित्व के निर्वहन करने का संदेश दिया।

‘दुनिया का सबसे अनमोल रत्न’ प्रेमचंद की पहली कहानी है। यह उस कहानी संग्रह का हिस्सा है, जिसे अंग्रेज सरकार ने बैन कर दिया था। इसमें दिलफरेब दिलफिगार से कहती है कि ”अगर तू मेरा सच्चा प्रेमी है, तो जा दुनिया की सबसे अनमोल चीज लेकर मेरे दरबार में आ।” दिलफरेब दो बार नाकाम हो कर लौटता है, लेकिन तीसरी बार जब आता है तो वह रत्न खोजने में कामयाब हो जाता है, जिसके सामने दुनिया की हर चीज फीकी है।

इस कहानी में प्रेमचंद देशभक्ति को अनमोल रतन बताते है ”वो आखिरी कतरा-ए-खून जो वतन की हिफाजत में गिरे, दुनिया की सब से बेशकीमती शय है।” प्रेमचंद की दो कहानियों पर आधारित यह नाटक की कथा बेहतरीन थी और उसके चरित्र मंच पर ऐसे असर कर रहे थे, जैसे हमसे सवाल किया जा रहा हो। प्रथम कहानी मृत्यु की पीछे की कथा में एक व्यक्ति वकालत छोड़कर जाति सेवा के लिए पत्र निकालता है। लेकिन उसकी पत्नी को इस निर्णय के कारण जो सुखों का त्याग करना पड़ा, उसके लिए हमेशा कोसती रहती थी। जब उस व्यक्ति की मृत्यु के बाद क्या हुआ उसकी कहानी थी।

सभी कलाकारों ने अपने भाव-भंगिमा एवं जीवंत अभिनय से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। अभिनेताओं में कृष्णा सोनिका नाटक के केन्द्र में थी एवं अपनी भूमिका से काफी प्रभावित किया। आलम नूर, भूपेंद्र तिमसिना, अंकित राज, सौरव पॉल ने शानदार काम किया। अन्य अभिनेताओं में रत्नेश कुमार, अभिजीत कुमार, सुशील कुमार का भी अभिनय सराहनीय रहा। प्रकाश परिकल्पना चिन्टू कुमार एवं साउंड परिकल्पना मो. रहमान का था। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रवीण कुमार गुंजन एवं कुमार अभिजीत मुन्ना ने सभी आगत अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व नाट्य समारोह का शुभारंभ बेगूसराय के निवर्तमान महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व महापौर संजय कुमार सिंह, निवर्तमान उपमहापौर राजीव रंजन, आर्यभट्ट के निदेशक प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, फैक्ट रंगमंडल के अध्यक्ष विश्वरंजन कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार एवं भाजपा नेता अजीत भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र का संचालन कुमार अभिजीत मुन्ना ने किया।

neha maurya August 5, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

बिहार राजनीति : बिहार में कैबिनेट का फॉर्मूला तय, कांग्रेस को मिलेंगे इतने मंत्री, जानिए

August 14, 2022
बिहार

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

August 14, 2022
बिहार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा का मौन जुलूस

August 14, 2022
बिहार

बिहार की श्रुति ने केबीसी में जीते पचास लाख रुपए

August 14, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?