By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: बेहतर प्रसव सेवा देने के लिए सदर अस्पताल को मिला राष्ट्रीय स्तरीय लक्ष्य प्रमाणीकरण
Notification
Latest News
वरघोड़ा में ढोलियों की डिजिटल तैनाती, वायरल वीडियो लोगों ने कहा जबरू लाया भाई!
August 13, 2022
सूरत : ऐतिहासिक किले का प्रबंधन निजी ठेकेदार को सौंपने का प्रस्ताव टला
August 13, 2022
ब्रह्मास्त्र में दिखी शाहरुख खान की एक झलक? वायरल हो गया ये वीडियो
August 13, 2022
मंकीपॉक्स: दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का 5वां मामला, एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा इलाज
August 13, 2022
‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होते ही भड़क गए विवेक अग्निहोत्री, कहा- 60 साल के हीरो का 20 साल की लड़की से क्या मेल
August 13, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

बेहतर प्रसव सेवा देने के लिए सदर अस्पताल को मिला राष्ट्रीय स्तरीय लक्ष्य प्रमाणीकरण

neha maurya
Published July 1, 2022
Last updated: 2022/07/01 at 4:24 PM
3 Min Read
SHARE

लक्ष्य प्रमाणीकरण के लिये कर्मियों का प्रयास सराहनीय-सिविल सर्जन

किशनगंज,01 जुलाई (हि.स.)। जिले के सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड को राष्ट्रीय स्तर का लक्ष्य प्रमाणीकरण हासिल हो चुका है। भारत सरकार के राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस कमेटी ने इसे लेकर प्रमाणपत्र जारी किया है। पूर्व में सदर अस्पताल का राज्यस्तरीय लक्ष्य प्रमाणीकरण भी किया जा चुका है। राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस टीम द्वारा किये गये निरीक्षण में प्रसव कक्ष के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को लक्ष्य के निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। लक्ष्य एसेसमेंट के सभी मापदंडों पर खरा उतरने के बाद अस्पताल के लेबर रूम को सशर्त लक्ष्य सर्टिफिकेशन दे दिया गया है।

लक्ष्य प्रमाणीकरण हासिल होने पर सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने खुशी जाहिर करते हुए इसके लिये कर्मियों के अथक प्रयास और सामूहिक सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इसके लिए प्रसव वार्ड के कर्मियों, महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार, डीपीएम डॉ मुनाजिम, डीपीसी विश्वजीत कुमार, प्रसव वार्ड में कार्यरत जीएनएम, एएनएम व अन्य केयर इंडिया सहित सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों के सहयोग को सराहा। साथ ही कहा कि जल्द ही पोठिया, कोचाधामन, बहादुरगंज एवं दिघलबैंक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी लक्ष्य प्रमाणीकरण के साथ साथ कायाकल्प कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाए दी जायेगी।

सिविल सर्जन ने कहा इस कार्यक्रम के तहत मातृ एवं नवजात शिशुओं में मृत्यु दर में कमी लाने, प्रसव के दौरान एवं उसके बाद गुणवत्ता में सुधार लाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी गर्भवती माताओं को सम्मान पूर्वक देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध कराना इसका मुख्य लक्ष्य हैं। ग्रामीण इलाके के चिकित्सकीय संस्थानों तक बेहतर प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। लक्ष्य प्रमाणीकरण हासिल होने से प्रसव संबंधी सेवाओं के लिये सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा। जो जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा।

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन ने बताया कि एनआरएचएम कार्यक्रम की शुरुआत हुई उस समय हमारे यहां संस्थागत प्रसव तो हो रहे थे, लेकिन मातृ व शिशु मृत्यु दर ज्यादा होना चिंता का विषय बना हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए लक्ष्य कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसका मूल उद्देश्य रिस्पेक्टिव मदर केयर है। उन्होंने कहा कि मातृत्व को एक उत्सव का रूप देने के लिये लक्ष्य प्रमाणीकरण महत्वपूर्ण है। लक्ष्य प्रमाणीकरण हासिल होने का मतलब है कि यहां उपलब्ध सुविधाएं पूरी तरह प्रमाणीकृत व क्वालिटी अप्रूव हैं।

neha maurya July 1, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

14 वीं नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट का हुआ नागरिक अभिनंदन

August 13, 2022
बिहार

सीवान के शहीद सराय में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

August 13, 2022
बिहार

रक्सौल जंक्शन पर मालगाड़ी के इंजन में लगी आग से मची अफरा तफरी

August 13, 2022
बिहार

लालची राजनीति के खिलाफ पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर साधा निशाना

August 13, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?