यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा हिंदू देवी माता काली के आपत्तिजनक पोस्ट पर भारत को रूस का समर्थन मिला है। रूस ने यूक्रेन के कृत्य की निंदा की है और यूक्रेन की तुलना नाज़ीवाद से की है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में ट्वीट किया कि विस्फोट के बाद उठे धुएं को मां काली के रूप में दिखाया गया और हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया गया। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद यूक्रेन ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि दिमित्री पोलिंस्की ने कहा कि कीव सरकार किसी की आस्था की परवाह नहीं करती है, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम या ईसाई रूढ़िवादी हो। यूक्रेनी सैनिक कुरान जला रहे हैं, माँ काली का मज़ाक उड़ा रहे हैं और रूढ़िवादी ईसाइयों के पवित्र स्थलों को नष्ट कर रहे हैं। वह केवल नाजी विचारधारा को मानते हैं। वे यूक्रेन को सबसे ऊपर मानते हैं।
हालांकि, यूक्रेन सरकार ने अपने रक्षा मंत्रालय के ट्वीट पर माफी भी मांगी है। यूक्रेन के उप विदेश मंत्री एमिन ज़ापरोवा ने माफ़ी मांगते हुए कहा, “देवी काली माता के गलत चित्रण के लिए हमें खेद है.” यूक्रेन अद्वितीय भारतीय संस्कृति का सम्मान करता है।