गैस सिलेंडर फटने से उड़ी छत

मिर्जापुर  : लालगंज थाना क्षेत्र के कठवार गांव में शुक्रवार की शुबह एक घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ रसोई घर में आग लग गई। परिवार के सदस्य उस समय अपने कमरे में सो रहे थे जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

तारकेश्वर प्रसाद दूबे के रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर शुक्रवार की शुबह लगभग तीन बजे अचानक तेज धमाके के साथ फट गया और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि रसोईघर की छत पर लगे बांस-बल्ली और छप्पर उड़ गए। संयोग ही था उस समय परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस व अग्निशमन दल को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। आग से रसोई घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।

Check Also

छह माह में कृषि उत्पाद का दोगुना हुआ जीआई रजिस्टेशन, अधिकृत उपयोगकर्ता बनाने की बनी रणनीति

लखनऊ, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पंजीकृत भौगोलिक उपदर्शन (ज्योग्राफिकल इंडिकेटर) अर्थात् जीआई उत्पादों …