Refrigerated Food Risks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग समय बचाने के लिए खाना पहले से बनाकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। यह तरीका सुविधाजनक तो लगता है, लेकिन अगर सही तरीके से खाना स्टोर न किया जाए, तो यह बैक्टीरिया के पनपने की वजह बन सकता है। लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे उल्टी, दस्त और बुखार जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
इसके अलावा, खाना लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उसके पोषक तत्व और स्वाद भी खराब हो जाते हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि खाने को सही तरीके और समय सीमा के भीतर स्टोर किया जाए।
फ्रिज में स्टोर किए खाने से होने वाले नुकसान
1. पोषक तत्वों का नुकसान
फ्रिज में लंबे समय तक रखा खाना अपने विटामिन और पोषक तत्व खो देता है।
- विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण खत्म हो जाते हैं।
- पत्तेदार सब्जियां मुरझा जाती हैं।
- फल फीके और सलाद के पत्ते काले हो सकते हैं।
2. बैक्टीरिया का खतरा
फ्रिज का कम तापमान बैक्टीरिया के विकास को धीमा करता है, लेकिन इसे पूरी तरह रोक नहीं सकता।
- अगर खाना सही से पैक न किया जाए या फ्रिज का तापमान सही न हो, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं।
- यह फूड प्वाइजनिंग का मुख्य कारण बन सकता है।
3. खाने का सूखना और स्वाद खराब होना
फ्रिज में हवा की आवाजाही के कारण कुछ खाद्य पदार्थ सूख जाते हैं।
- फल और सब्जियों की सतह पर नमी उड़ने से उनका स्वाद और टेक्सचर खराब हो जाता है।
- फ्रिज बर्न: यह स्थिति तब होती है, जब नमी भाप बनकर उड़ जाती है और बर्फ के क्रिस्टल बन जाते हैं। इसका असर खाने के पोषण और स्वाद पर पड़ता है।
खाने को सही तरीके से स्टोर करने के टिप्स
1. स्टोरेज का समय सीमा
- पकी हुई सब्जियां: 3-4 घंटे के भीतर खा लें।
- फल: एक सप्ताह तक स्टोर करें।
- सब्जियां: 3-4 दिन से ज्यादा न रखें।
- अंडे और मीट: 2 दिन के भीतर इस्तेमाल करें।
- पका हुआ खाना: 5-6 घंटे से ज्यादा न रखें।
2. फ्रिज में रखने का सही तरीका
- ताजा खाना: खाना पकाने के 1-2 घंटे के भीतर फ्रिज में रखें।
- तापमान सेटिंग: फ्रिज का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस रखें।
- कच्चा और पका हुआ खाना: इन्हें अलग-अलग कंटेनर में स्टोर करें।
- सही पैकेजिंग: फूड को एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि नमी बरकरार रहे।
3. दोबारा खाने से पहले गर्म करें
- पकी हुई सब्जियां या अन्य बचा हुआ खाना खाने से पहले गर्म करें।
- सुनिश्चित करें कि खाना ठीक से गर्म हो ताकि किसी भी बैक्टीरिया का नाश हो सके।