गर्मी के इस मौसम में आप जूस और शेक पिएं। लेकिन क्या आपने कभी लस्सी का लुत्फ उठाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लस्सी की खास रेसिपी लेकर आए हैं जो है स्ट्रॉबेरी लस्सी. इसे पीने के बाद आपका मन भी खुश हो जाएगा।
- दही – 500 ग्राम
- ताजी मलाई – 100 ग्राम
- गुलाब जल – 2 चम्मच
- चीनी – 200 ग्राम
- स्ट्रॉबेरी – 350 ग्राम
- बर्फ़
प्रक्रिया
सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालना है और फिर इसे चिकना होने तक ब्लेंड करना है। इसके बाद आपको इस स्ट्रॉबेरी लस्सी को एक गिलास में डालना है और इसके बाद आप इसे सर्व कर सकते हैं।