By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: पंजाब सरकार जल्द जारी करेगी एनआरआई पॉलिसी: धालीवाल
Notification
Latest News
बीच सड़क पर सो रहे व्यक्ति पर साइकिल, पापड़ जैसी स्थिति! देखिए मजेदार वायरल वीडियो
August 14, 2022
बनासकांठा : मेरवाड़ गांव के पास कार दुर्घटना में एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल
August 14, 2022
अकासा एयर को नई ऊंचाईयों पर ले जाकर दुनिया छोड़ गए बिगबुल राकेश झुनझुनवाला
August 14, 2022
तैरना: 17 साल के तैराक ने तोड़ा 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, उसी जगह पर अपने नाम दर्ज कराया रिकॉर्ड जहां पहले बनाया
August 14, 2022
राकेश कैसे बने भारतीय शेयर बाजार के बिगबुल? 5000 से शुरू हुआ झुनझुनवाला का बिगबुल तक का सफर, जानिए
August 14, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
देश

पंजाब सरकार जल्द जारी करेगी एनआरआई पॉलिसी: धालीवाल

neha maurya
Published August 3, 2022
Last updated: 2022/08/03 at 4:26 PM
3 Min Read
SHARE

चंडीगढ़, 3 अगस्त (हि.स.)। पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी पंजाबियों को सहायता प्रदान करने और समस्याओं के जल्द समाधान के लिए नई एनआरआई नीति लाई जाएगी। बुधवार को चंडीगढ़ में प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने एनआरआई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एनआरआई आयोग के मंच के साथ मीटिंग के दौरान नई एनआरआई ड्राफ्ट पॉलिसी संबंधी बैठक की।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने बैठक के बाद बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी पंजाबी नौजवान को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए प्रोग्राम चलाया गया है, उसी तर्ज पर भगवंत मान सरकार द्वारा बुज़ुर्गों के लिए भी प्रोग्राम बनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रवासी पंजाबी बुजुर्गों को राज्य के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।

एनआरआई मामलों संबंधी मंत्री ने बताया कि प्रवासी पंजाबियों को बड़ी राहत प्रदान करने के लिए सिविल लोक अदालतों की तर्ज पर प्रवासियों के मसले निपटाने के लिए एनआरआई लोक अदालतें स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। इन अदालतों में खास तौर पर जमीनों और विवाहों के झगड़े मौके पर ही आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे, जिसको कानूनी मान्यता होगी।

एक अहम फैसला मीटिंग में लिया गया जिस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान को आवेदन किया जाएगा कि एनआरआई के मसलों के जि़ला स्तर पर निपटाने के लिए हर जि़ले में पीसीएस अधिकारी को नोडल अफसर के तौर पर तैनात किया जाए।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आमतौर पर एनआरआई की जमीनों पर कब्जों के बहुत से मामले सामने आते हैं, जिसके समाधान के लिए फैसला किया गया कि ऐसा कानूनी बदलाव किया जाए कि एनआरआई की ज़मीनों की गिरदावरी सहमति के बिना न बदली जा सके।

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि प्रवासी पंजाबियों की कानूनी सहायता के लिए एडवोकेट जनरल दफ्तर से वकीलों का पैनल बनाया जाएगा। ज़रूरत पडऩे पर एनआरआई इन वकीलों से कानूनी सहायता ले सकेंगे। प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री ने एनआरआई सभा जालंधर के पिछले सालों के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा करने के लिए हिदायतें जारी की।

बैठक में एनआरआई विभाग के विशेष मुख्य सचिव कृपा शंकर सरोज, एनआरआई कमीशन के मेंबर एमपी सिंह आईएएस सेवामुक्त, हरदीप सिंह ढिल्लों, गुरजीत सिंह लैहल और सविन्दर सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।

neha maurya August 3, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

देश

बनासकांठा : मेरवाड़ गांव के पास कार दुर्घटना में एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

August 14, 2022
देश

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत

August 14, 2022
देश

Vinayak Mete Accident News : डॉक्टरों के मुताबिक दिमाग में चोट लगने से विनायक मेटे की मौके पर ही मौत हो गई

August 14, 2022
देश

Rakesh Jhunjhunwala Passes Away : भारत के वारेन बफे राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

August 14, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?