समस्याओं के निदान होने पर जनता का बढ़ा सरकार पर विश्वास- श्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री
प्रदेश नहीं अपितु देश में हो रही सरकार के काम की प्रशंसा- उप मुख्यमंत्री जी
बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की सेवा करना मेरा कर्तव्य- श्री मौर्य जी।
श्री अशोक गणपति राजू जी को गोवा, श्री असीम कुमार घोष जी को हरियाणा राज्य का राज्यपाल एवं श्री कविन्द्र गुप्ता जी को लद्दाख का उपराज्यपाल बनने पर बधाई दी - श्री केशव प्रसाद मौर्य।
राजधानी लखनऊ :14 जुलाई, 2025 को उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर जनता की समस्याओं के निवारण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अलग-अलग जिलों से आए लगभग 265 से अधिक शिकायतकर्ताओं से मिले एवं भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण होगा।
उप मुख्यमंत्री जी एक-एक व्यक्ति से मिले उनकी समस्या को सुना, उनका हाल-चाल जाना और सीधे संवाद करते हुए शिकायती पत्र पर शीघ्र कार्यवाही के आदेश दिये गये। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के स्वयं पास जाकर त्वरित मदद करने का आवश्वासन दिया और आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चकमार्ग पैमाई, रोड लाईट, सड़़क निर्माण, विद्युत, भूमि विवाद एवं किसान क्रेडिट कार्ड ऋण पाने में आ रही दिक्कतों की शिकायतें प्राप्त हुई जिनके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उप मुख्यमंत्री जी ने अलीगढ़, फर्रूखाबाद, रायबरेली, हरदोई और हमीरपुर इत्यादि जनपदों के जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की एवं प्रमुख सचिव, गृह और प्रयागराज पुलिस आयुक्त को भी दूरभाष पर शिकायती पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
_1842542295.jpg)
श्री मौर्य जी ने कहा कि जनता की समस्याओं के निवारण हेतु सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है एवं शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश है अग्रणी।
उप मुख्यमंत्री जी ने श्री अशोक गणपति राजू जी को गोवा, प्रो. असीम कुमार घोष जी को हरियाणा राज्य का राज्यपाल एवं श्री कविन्द्र गुप्ता जी को केन्द्र शासित प्रदेश, लद्दाख का उपराज्यपाल बनाये जाने पर बधाई दी।
कार्यालय-मा0 उप मुख्यमंत्री (श्री केशव प्रसाद मौर्य जी) उत्तर प्रदेश, सरकार।
--Advertisement--