By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: नाइट मार्केट को प्राइवेट एजेंसियों को देने का विरोध,नगर निगम मुख्यालय पर धरना
Notification
Latest News
एलआईसी एचएफएल भर्ती: असिस्‍टेंट और असिस्‍टेंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी, सैलरी
August 13, 2022
स्वदेशी मंकीपॉक्स वैक्सीन विकसित करने के लिए 8 कंपनियां आगे आईं, 23 कंपनियां टेस्टिंग किट में दिलचस्पी
August 13, 2022
CUET UG परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, अब जारी हुआ ये नया नोटिफिकेशन
August 13, 2022
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने समझाई भारत का मतलब, पूछी जनता की राय, ट्विटर अकाउंट में बदली फोटो
August 13, 2022
सूर्यकुमार ने 15 दिन में खर्च किए 6 करोड़ रुपये, जानिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने की वजह
August 13, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
उत्तर प्रदेश

नाइट मार्केट को प्राइवेट एजेंसियों को देने का विरोध,नगर निगम मुख्यालय पर धरना

neha maurya
Published June 29, 2022
Last updated: 2022/06/29 at 5:19 PM
2 Min Read
SHARE

वाराणसी, 29 जून (हि.स.)। चौकाघाट से लहरतारा पुल के नीचे बने नाइट मार्केट को प्राइवेट एजेंसियों को देने के विरोध में बुधवार को छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ठेला पटरी व्यापारियों ने नगर आयुक्त के कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया।

प्रदर्शन में शामिल शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नाइट मार्केट को प्राइवेट एजेंसियों को नहीं देकर काशी के बेरोजगार युवकों, स्थानीय ठेला पटरी व खोमचे वालों को सीधे दिया जाय। इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त,मंडल कमिश्नर से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय पर भी पत्रक दिया। पर कहीं से कोई बात नहीं बनी ।प्रशासन के इस सुस्त रवैये के कारण हम धरने पर बैठने को मजबूर हैं।

बनारस ऑटो यूनियन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि नाइट मार्केट को प्राइवेट एजेंसियों के देने के फैसले का विरोध करते रहेंगे । अगर प्रशासन हमारी बात नहीं सुनता है तो हम बनारस के ठेले खोमचे वाले ऑटो चालक के साथ मिल कर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। धरना-प्रदर्शन की जानकारी पर मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त ने प्रदर्शनकारियों से पत्रक ले आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों को इस प्रदर्शन और विरोध से अवगत कराएंगे और समाधान कराने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रदर्शन में नखरू सोनकर,अनिल निगम,राजू शर्मा,दीपक रस्तोगी, साजन,ज्ञान प्रताब सिंह,(डिम्पल) सरोज,अजय जायसवाल,प्रकाश सोनकर,गीता देवी आदि शामिल रहे।

neha maurya June 29, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

उत्तर प्रदेश

गोंडा : जिलाधिकारी ने ट्रैक्टर चलाकर निकाली तिरंगा यात्रा

August 13, 2022
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर निकली तिरंगा यात्रा

August 13, 2022
उत्तर प्रदेश

अयोध्या के सन्तों ने राम की पैड़ी से टेढ़ी बाजार तक निकली तिरंगा यात्रा

August 13, 2022
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय ध्वज से हमारा व्यक्तिगत सम्बंध स्थापित होता है : प्रो. हरेराम त्रिपाठी

August 13, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?