दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते बदल सकता है मौसम। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार और बुधवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम बदलने से भी बढ़ते तापमान पर ब्रेक नहीं लगेगा और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री के बीच रहेगा।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तौर पर 12 से 16 मार्च तक अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 15-16 के बीच रहता है, लेकिन अधिकतम तापमान पिछले कई दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। 16 और 17 मार्च को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।