Crassula Plant Benefits: बहुत से लोगों को अपने घरों में पौधे लगाने का शौक होता है. कुछ लोग सजावट के लिए पौधे लगाते हैं तो कई लोगों को पौधे बहुत पसंद होते हैं इसलिए वे अपने घरों में पौधे लगाते हैं। लेकिन हम में से कुछ ऐसे भी हैं जो वास्तु के लिए पौधे लगाते हैं। जी हां, आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधे बताए गए हैं जिन्हें लगाने से न सिर्फ वास्तु दोष दूर होता है बल्कि धन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं और देवी-देवताओं को प्रसन्न रखने में भी मदद मिलती है। इन्हीं पौधों में से एक ऐसे ही चमत्कारी पौधे के बारे में हम बताने जा रहे हैं, जो मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी है और पैसों को अपनी तरफ खींच लेता है।
दरअसल हम जिस पौधे की बात कर रहे हैं वह क्रसुला प्लांट है। यह पौधा न केवल धन को आकर्षित करता है बल्कि कुंडली में शुक्र को भी मजबूत करता है। इसके अलावा बता दें कि यह पौधा धन के देवता कुबेर को भी प्रिय है, यह उनका प्रिय पौधा माना जाता है। इसे घर में लगाने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आप इसे सही दिशा में लगाएं। आइए जानते हैं कि क्रसुला का पौधा कहां और किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
क्रसुला का पौधा कहाँ और किस दिशा में लगाना चाहिए…
क्रसुला का पौधा घर के अंदर लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इसे हमेशा बाहर ही रखना चाहिए। इस पौधे को कभी भी घर के बंद हिस्सों, दरवाजों और बेडरूम में न लगाएं। ऐसा करने से यह नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा कर सकता है।
1. अगर आप लगातार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो हर तरह के धन लाभ के लिए क्रसुला का पौधा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
2. जो लोग कई दिनों से नौकरी में प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें इस पौधे को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह आपके लिए प्रमोशन को क्वालिफाई करने में मदद करता है।
3. अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो क्रसुला का पौधा घर की बालकनी या छत पर रख सकते हैं। इससे आपको अत्यधिक लाभ होगा।